लखनऊ। उत्तर प्रदेश की बेहतरीन दस टीमें राजधानी में 25 और 26 जनवरी को होने वाले रिपब्लिक डे सुपर स्पोर्ट्स कप फुटबॉल टूर्नामेंट के खिताब के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगी। सुपर स्पोर्ट्स सोसायटी के तत्वावधान में डेढ़ लाख रुपये की इनामी राशि वाले दो दिवसीय इस टूर्नामेंट के मुकाबले केडी सिंह बाबू स्टेडियम पर खेले जायेंगे और रविवार को ड्रॉ जारी कर दिया गया है। आयोजन सचिव संदीप सिंह ने प्रतियोगिता में कुल नौ मुकाबले खेले जाएंगे। 25 जनवरी को उन्नाव इलेवन बनाम यूपी पुलिस के मध्य उद्घाटन मुकाबला होगा जबकि दूसरे प्री-क्वार्टर फाइनल में एरो क्लब कुशीनगर कैंट एफसी की टीमें आमने सामने होंगी। प्रतिभागी टीमों में लखनऊ जिले से सनराइज क्लब के साथ सेंचुरी क्लब नोएडा, टाइगर क्लब गोरखपुर, राइजिंग स्टार, एरो क्लब कुशीनगर, शेरवानी प्रयागराज, यूपी पुलिस, टेक्ट्रो, कैंट क्लब, उन्नाव इलेवन शामिल है