लखनऊ। राजधानी में बुधवार को कोरोना के 10 मरीज मिले। इनमें चार महिलाएं और छह पुरुष है। इसके साथ राजधानी में कुल मरीजों की संख्या 726 हो गई है। इनमें 501 यहीं के हैं। डालीगंज के मनकामेश्वर मंदिर वार्ड स्थित जोशी टोला में सीएम हेल्पलाइन में कार्यरत युवती में संक्रमण मिला था। इसके बाद परिवार के सदस्यों की जांच कराई गई। बुधवार को युवती के माता-पिता और चाची पॉजिटिव मिली। वहीं, हेल्पलाइन में काम करने वाले चिनहट निवासी की बहन भी संक्रमित निकली। इसके अलावा इंदिरानगर निवासी व विन्रमखंड के पत्रकार की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मौलवीगंज की जिस महिला की मौत बुधवार को केजीएमयू में हुई, उसके परिवार का एक सदस्य पॉजिटिव मिला। वहीं, निजी पैथोलॉजी सेंटर में जांच में चौक निवासी मेडिकल स्टोर संचालक भी संक्रमित निकला। इसी तरह लोहिया संस्थान की सीटीवीएस विभाग की ओपीडी में आई महिला की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई। वहीं, 5 पार्क रोड निवासी युवक भी संक्रमित मिला है। 493 लोगों के लिए सैंपल सर्विलांस एवं कांटेक्ट ट्रेसिंग पर बुधवार को 493 के नमूने लिए गए। इसके अलावा शालीमार गैलेन्ट टावर 1 से 14 तक में पांच टीमों ने लोगों को जागरूक किया। फैक्ट फाइल 726 हैं राजधानी में कुल मरीज 501 इनमें से यहीं के मूल निवासी 11 राजधानी के मरीज तोड़ चुके दम 362 अब तक हो चुके हैं डिस्चार्ज