फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस खबर से झूम उठेंगे 21 लाख कर्मचारी

Thu, 10 Oct 2013 03:53 PM IST
महेंद्र तिवारी/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी के अधिकारियों-कर्मचारियों को 10 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिए जाने संबंधी प्रस्ताव वित्त विभाग ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को भेज दिया है।
विज्ञापन


बोनस देने की पत्रावली पहले ही भेजी जा चुकी है। कर्मचारियों को बोनस देने संबंधी आदेश जल्द हो सकता है। दीपावली के पहले डीए का भी भुगतान करने की योजना है।

प्रदेश के करीब 21 लाख अधिकारियों, कर्मचारियों व पेंशनरों को महंगाई भत्ते का बेसब्री से इंतजार है।

सूत्रों ने बताया कि वित्त विभाग ने महंगाई भत्ते को 80 प्रतिशत से बढ़ाकर 90 प्रतिशत करने संबंधी प्रस्ताव मुख्यमंत्री को अनुमति के लिए भेज दिया है।

पढ़ें: चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को भी अब मिलेगा प्रमोशन

कर्मचारियों को बोनस देने से जुड़ी फाइल पहले ही मुख्यमंत्री को भेज दी गई थी। कर्मचारियों को अधिकतम 3,500 रुपये बोनस देने का प्रस्ताव है।

पढ़ें: कोर्ट के इस फैसले से खुली दो हजार नौकरियां

इसमें आधी रकम कर्मचारियों के जीपीएफ खाते में जाएगी जबकि आधी ही उन्हें नकद मिल सकेगी।

कर्मचारियों का कहना है कि अगर बोनस आधा ही नकद मिलेगा तो इस महंगाई में कुछ खास राहत नहीं मिल पाएगी। ऐसे में शासन को बोनस के साथ ही डीए का भी भुगतान करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: रेलवे कर्मियों को भी मिली सौगात

हालांकि, वित्त विभाग के अधिकारियों का संकेत हैं कि दोनों भुगतान एक साथ नहीं हो पाएगा, लेकिन हर हाल में दोनों ही भुगतान इसी महीने करने की कोशिश हो रही है। बोनस दशहरे के पहले दे दिया जाएगा।

लखनऊ की खबरों के लिए आइए...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें