फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: यूपी के सात जिलों में 10 नए थाने खोले जाएंगे, आगरा को तीन थाने मिले

Sun, 11 Dec 2022 10:06 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

यूपी के सात जिलों में 10 नए थाने खोले जाएंगे। सर्वाधिक तीन थाने आगरा को मिले हैं। आगरा के डौकी थाने को दो भागों में विभाजित किया गया है।
 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश शासन ने सात जिलों में 10 नए थानों को मंजूरी दे दी है। इसमें सबसे ज्यादा आगरा पुलिस कमिश्नरेट को तीन नया थाना मिला है। यहां के डौकी थाने को दो भाग में करते हुए बमरौली कटरा नया थाना बनाया गया है। एत्मादुद्दौला से अलग कर ट्रांस यमुना को और अछेनरा थाने को दो हिस्सों में बांटते हुए किरावली नया थाना बनाया गया है।

विज्ञापन


शासनादेश के मुताबिक लखीमपुर खीरी के ईसानगर थाने के अंतर्गत नया थाना खमरिया खोला गया है। वहीं, खीरी के ही सदर थाने से अलग करते हुए शारदा नगर को नया थाना बनाया गया है।

ये भी पढ़ें - ड्यूटी ज्वाइन न करने वाले विशेषज्ञ डॉक्टरों पर होगी एफआईआर, मेडिकल कॉलेजों से मांगा विवरण
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सपा नेता अनुराग भदौरिया की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी, परिवार ने लगाया परेशान करने का आरोप


इसके अलावा श्रावस्ती में हरदत्तनगर गिरंट, गाजीपुर में रामपुर मांझा, कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में अरौल, महाराजगंज जिले में भिठौली और पीलीभीत में आधुनिक थाना करेली के गठन को मंजूरी दे दी गई है। इन थानों के लिए पदों का सृजन बाद में किया जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें