फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एक साल में 10 पत्र, फिर भी डरी-सहमी हैं छात्राएं

विज्ञापन
एपीसेन गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं की सुरक्षा की चिंता बढ़ी।
विज्ञापन
लखनऊ। चारबाग रेलवे स्टेशन से करीब दो किमी और केकेसी से महज 200 मीटर दूरी पर स्थित एपी सेन नेशनल गर्ल्स कॉलेज की छात्राएं अपनी सुरक्षा के लिए परेशान हैं। कई बार गुहार लगाने के बावजूद मंडलायुक्त, जिलाधिकारी और पुलिस प्रशासन इन्हें सुरक्षा देने के बजाय पत्राचार में उलझे हुए हैं। कॉलेज प्रशासन ने बीते एक वर्ष में 10 पत्र भेजे, लेकिन प्रशासन ने एक भी पत्र को गंभीरता से नहीं लिया।
विज्ञापन

हाईकोर्ट की दखल के बाद सोमवार को एपी सेन नेशनल गर्ल्स कॉलेज, जय नारायण स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बप्पा श्री नारायण इंटर कॉलेज सहित अन्य महिला शिक्षण संस्थानों की पड़ताल की गई। कहीं भी अतिक्रमण पर रोकथाम या छात्राओं की सुरक्षा के लिए ठोस इंतजाम नजर नहीं आए। केकेसी की तरफ से आनी वाली सड़क के दोनों तरफ अतिक्रमण की भरमार दिखी। कॉलेज में छुट्टी के बाद निकली छात्राएं डरी सहमी नजर आईं। एपी सेन कॉलेज प्रशासन के मुताबिक अतिक्रमण का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। परिसर से 20 मीटर तक लोग कब्जा किए बैठे हैं। इस गली में सुरक्षा के इंतजाम बिल्कुल नहीं हैं।

1500 छात्राएं, सुरक्षा शून्य
कॉलेज में करीब 1500 छात्राएं पढ़ती हैं, लेकिन इनकी सुरक्षा के लिए एक भी महिला सिपाही या अन्य पुलिस कर्मी की तैनाती नहीं हैं। छुट्टी के दौरान गेटकीपर के अलावा एक भी सुरक्षा कर्मी नजर नहीं आया। कॉलेज प्रशासन के अनुसार, परिसर के बाहर सड़क पर बड़ी संख्या वाहन खड़े होते हैं, जिससे जाम की स्थिति बनी रहती है। इसकी वजह से छात्राएं खुद को असुरक्षित महसूस करती हैं।
विज्ञापन

प्रशासन से की गई है सुरक्षा की मांग
कॉलेज की प्रधानाचार्या उषोशी घोष ने बताया कि बीते वर्ष मंडलायुक्त से मुलाकात कर परिसर के बाहर से अतिक्रमण हटाने की मांग की गई थी। कॉलेज खुलने और अवकाश के दौरान पुलिस की ड्यूटी की भी मांग की गई, लेकिन हुआ कुछ नहीं। इस संबंध में जिला और पुलिस प्रशासन को करीब 10 बार पत्र भेजा जा चुका है।
छात्राओं के लिए ये हैं चुनौतियां
- कॉलेज के बाद अतिक्रमण की वजह से जाम लगता है। कॉलेज खुलने और अवकाश के समय अवांछनीय तत्व इस जाम में रुके रहते हैं।
- जाम के कारण छात्राओं को भीड़ के बीच से आना-जाना पड़ता है, जिससे उन्हें भय का अनुभव होता है।
- कॉलेज के बाहर अवैध रूप से वाहनों के खड़े रहने से अवांछनीय तत्वों को वहां रुकने का बहाना मिल जाता है।

एपीसेन गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं की सुरक्षा की चिंता बढ़ी।

एपीसेन गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं की सुरक्षा की चिंता बढ़ी।

एपीसेन गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं की सुरक्षा की चिंता बढ़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें