संस्कृत भारती के तत्वावधान में 10 दिवसीय संस्कृत संभाषण शिविर का उद्घाटन
बड़ा दुर्गा मंदिर, मदेयगंज में हुआ।
मुख्य अतिथि के रूप में महिला कालेज
की संस्कृत भाषा विभाग की फैकल्टी डॉ. योगमाया थी।
विशिष्ट अतिथि श्रवण
कुमार ने लोगों को संस्कृत की सरलता से अवगत कराया। संचालन डॉ. नीलम पांडेय
ने किया। संस्कृत भारती के अवध प्रांत के अध्यक्ष शोभन लाल भी मौजूद रहे।