सिसेंडी व्यापार मंडल के अध्यक्ष पद के चुनाव में इमरान खान ने राम किशोर
शुक्ल को तीन वोटों से मात देते हुये विजय हासिल की।
ये चुनाव गुरुवार को
सिसेंडी बाजार में मुख्य अतिथि वरिष्ठ जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता व जिला
उपाध्यक्ष कुंवर रंजीत सिंह की मौजूदगी में हुआ।
मीडिया प्रभारी आशीष कौशल
ने बताया कि चुनाव में इमरान खान को 77 व राम किशोर शुक्ल को 74 वोट मिले।