फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरीःयूपी की यूनिवर्सिटी में बढ़ेगीं स्नातक की एक लाख सीटें

Wed, 22 Jul 2015 01:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
एडमिशन की मारामारी को कम करने के लिए कानपुर की छत्रपति शाहूजी महाराज यूनिवर्सिटी से संबद्ध राजकीय, अनुदानित और सेल्फ फाइनेंस डिग्री कॉलेजों में बीए,बीएससी और बीकॉम फर्स्ट ईयर की एक लाख सीटें बढ़ाई जाएंगी। इसका खाका यूनिवर्सिटी प्रशासन ने तैयार कर लिया है।
विज्ञापन


सीट बढ़ोतरी का आदेश जल्द जारी होगा। सीटें बढ़ने के बाद एडमिशन की डेट बढ़ाकर 14 अगस्त की जा सकती है।अभी एडमिशन की आखिरी डेट 31 जुलाई है। यूनिवर्सिटी से संबद्ध 1250 डिग्री कॉलेजों में बीए,बीएससी और बीकॉम फर्स्ट ईयर की पांच लाख सीटें हैं।

इन कॉलेजों का दायरा कानपुर नगर और कानपुर देहात सहित यूपी के 15 जिलों तक फैला है। इस बार (2014-15) इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम अच्छा था,इसलिए शैक्षिक सत्र 2015-16 के बीए,बीएससी और बीकॉम फर्स्ट ईयर में एडमिशन की मारामारी है।
विज्ञापन


एडमिशन का सबसे ज्यादा दबाव बीकॉम में है। बीएससी मैथ में भी एडमिशन नहीं मिल पा रहा। इसको देखते हुए ही यूनिवर्सिटी प्रशासन ने बीए,बीएससी और बीकॉम फर्स्ट ईयर की 20 फीसदी सीटें बढ़ाने का खाका तैयार कर लिया।
Trending Videos

तो खत्म हो जाएगा एडमिशन का संकट

सीट बढ़ोतरी के बाद ग्रेजुएशन फर्स्ट ईयर में एडमिशन का संकट समाप्त हो जाएगा। इंटरमीडिएट के जो भी स्टूडेंट पास हुए हैं,उन सबको एडमिशन मिल जाएगा। अभी तक बीए, बीएससी और बीकॉम फर्स्ट ईयर के हर सेक्शन में 60 सीटें हैं।

सीट बढ़ोतरी के बाद यही सीटें 80 हो जाएंगी। यह बढ़ोतरी  सिर्फ शैक्षिक सत्र 2015-16 के लिए होगी। यूनिवर्सिटी प्रशासन का कहना है कि जिन कॉलेजों में पर्याप्त शिक्षक और सुविधा -संसाधन हैं,उन्हीं की सीटें बढ़ाई जाएंगी। सीट बढ़ोत्तरी से पहले ही कॉलेजों का इंफ्रास्ट्रक्चर देखा जाएगा। जिस कॉलेज के पास इंफ्रास्ट्रक्चर नहीं होगा, उनकी सीटें नहीं बढ़ाई जाएंगी।

सीटें बढ़ने के बाद 15 जिलों के सभी कॉलेजों की बीए, बीएससी और बीकॉम फर्स्ट ईयर की पांच लाख की जगह छह लाख सीटें भरी जा सकेंगी। सबसे ज्यादा सीटें बीए फर्स्ट ईयर की बढ़ेंगी, क्योंकि राजकीय, अनुदानित और सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में बीए फर्स्ट ईयर की करीब चार लाख सीटें हैं। इसके सापेक्ष 20 फीसदी सीटें बढ़नी हैं
विज्ञापन

ग्रेजुएशन में बढ़ेंगी 20 फीसदी सीटें

सीएसजेएम यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार सैय्यद वकार हुसैन ने बताया कि डिग्री कॉलेजों में ग्रेजुएशन की 20 फीसदी सीटें बढ़ाई जाएंगी। इसका प्रावधान यूनिवर्सिटी एक्ट में है।कुलपति को सीट बढ़ाने का अधिकार है। लखनऊ यूनिवर्सिटी ने सीटें बढ़ा दी हैं। कानपुर यूनिवर्सिटी भी जल्द ही सीटें बढ़ाएगी।

बीए,बीएससी और बीकॉम फर्स्ट ईयर की सीट बढ़ोतरी से पहले कॉलेजों में शिक्षकों के नियुक्ति के मानक देखे जाएंगे। इसके बाद ही बढ़ी सीटों पर एडमिशन की अनुमति दी जाएगी।

पीजी में 15 फीसदी सीटें बढ़ेंगी
एमएससी समेत पोस्ट ग्रेजुएशन (पीजी) के अन्य पाठ्यक्रमों की 15 फीसदी सीटें बढ़ाई जाएंगी। करीब पांच कॉलेजों ने सीट बढ़ोतरी का प्रस्ताव यूनिवर्सिटी प्रशासन को दिया है। इसकी पुष्टि कुलपति प्रो.जेवी वैशंपायन ने भी की है। कुलपति ने कहा है कि एमएससी के जिन कोर्सों में 20 सीटें हैं,उन्हें बढ़ाकर 23 करा दिया जाएगा। जिन कॉलेजों ने प्रस्ताव दिए हैं,उनके सुविधा -संसाधनों का अध्ययन कराया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें