फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माधुरी के बाद सैफ पर मेहरबान अखिलेश

Thu, 09 Jan 2014 05:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश सरकार ने डेढ़ इश्किया और बुलेट राजा फिल्म पर मेहरबानी दिखाते हुए एक-एक करोड़ रुपये अनुदान देने का निर्णय किया है।
विज्ञापन


प्रमुख सचिव सूचना सदाकांत की अध्यक्षता में बुधवार को हुई फिल्म बंधु की बैठक में यह निर्णय किया गया।

राज्य सरकार ने इन दोनों फिल्मों को अनुदान देने पर उस समय मेहरबानी दिखाई जब सिने अभिनेत्री माधुरी दीक्षित सैफई महोत्सव में शामिल होने के लिए पहुंचने वाली थी। माधुरी ने डेढ़ इश्किया फिल्म में अहम किरदार निभाया है।

सूबे में फिल्मों की शूटिंग को बढ़ावा देने के लिए लागत का 25 प्रतिशत या एक करोड़ रुपये अनुदान देने की व्यवस्था है। यूपी में डेढ़ इश्किया फिल्म की शूटिंग 90 प्रतिशत और बुलेट राजा की 75 फीसदी हुई है।
विज्ञापन


डेढ़ इश्किया फिल्म के निर्माण पर 23 करोड़ व बुलेट राजा पर 52 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। विभागीय अधिकारी तर्क देते हैं कि निर्माण लागत का यदि 25 प्रतिशत दिया जाता तो वह काफी अधिक हो जाता।
विज्ञापन


इसलिए एक-एक करोड़ रुपये अनुदान देने का निर्णय किया गया है। अधिकारी यह भी तर्क देते हैं कि फिल्मों को अनुदान देने या फिर शूटिंग की सुविधा बेहतर कराने पर राज्य में फिल्म उद्योग को बढ़ावा मिलेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें