फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी दस्तखत कर डाकघर के खातों से 1.15 लाख रुपये उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्जी दस्तखत कर डाकघर के खातों से 1.15 लाख रुपये उड़ाए
विज्ञापन

इंदिरानगर के अमराई गांव स्थित डाकघर के डाकपाल ने खाताधारकों के फर्जी हस्ताक्षर कर तीन महिलाओं के खाते से 1.15 लाख रुपये निकाल लिए गए।
इस बात का खुलासा बीते दिनाें न्यू हैदराबाद स्थित डाक विभाग के पूर्वी उपमंडल के सहायक अधीक्षक अनूप अग्रवाल के निरीक्षण के दौरान हुआ।
उन्होंने डाकपाल अनिल कुमार के खिलाफ केस दर्ज कराया है। उसके काम करने पर विभाग ने रोक लगा दी है। वह बयान देने नहीं आया और अपने घर से भी गायब है।
एडीसीपी उत्तरी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अमराई गांव की रोली के खाते से 11 मई 2018 को 40 हजार रुपये, दयावती के खाते से 18 जुलाई 2018 व 26 अक्तूबर 2019 को 45 हजार रुपये, मायादेवी के खाते से 17 जनवरी 2019 को 30 हजार रुपये निकाले जाने की जानकारी मिली है।
विज्ञापन

खाताधारकों ने कहा कि उन्होंने रुपये नहीं निकाले और निकासी फॉर्म में हस्ताक्षर भी उनके नहीं हैं। कई और खातों में भी गड़बड़ी की आशंका जताई जा रही है। मूलरूप से अयोध्या के पटरंगा गैरोड़ा खेदीपुर गांव निवासी आरोपी अमराई गांव में किराए पर रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें