अंबाला। पार्सल व आमजन से जुड़ी वस्तुओं अब व्यापारी आसानी से एक स्थान से दूसरे स्थान पर भेज सकेंगे। कोविड-19 विशेष पार्सल ट्रेन में सामान लोड़ करने व किसी भी परेशानी का समाधान करने के लिए अंबाला मंडल रेल प्रबंधक गुरिंदर मोहन के निर्देशानुसार कंट्रोल रूम हेल्पलाइन नंबर 9729539980 जारी किया है जो 24 घंटे व्यापारियों की सेवा में जुटा रहेगा। उत्तर रेलवे अम्बाला मंडल कोरना वायरस के प्रकोप से जनित विषम परिस्थिति में अपनी जिम्मेदारियों के निर्वहन में सक्रिय भूमिका निभा रहा है। आवश्यक उपयोग की वस्तुओं एवं चिकत्सीय सामग्री इत्यादि की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु निरंतर गुड्स ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है। मंडल रेल प्रबन्धक गुरिंदर मोहन सिंह ने समय की मांग को देखते हुए उपलब्ध संसाधनों यथा पार्सल वैन , स्टाफ और पथ की उपलब्धता और इस विषम परिस्थति में रेलवे की अग्रणी और महत्वपूर्ण भूमिका को देखते हुए विशेष पार्सल ट्रेनों के आवागमन को सुनिश्चित किया है। इस संबंध में अब एक और कोविद-19 विशेष पार्सल ट्रेन बांद्रा टर्मिनस -लुधियाना-बांद्रा टर्मिनस के मध्य संचालित हो रही है। इसमें 5 पार्सल वाहन कोच और एक एसएलआर कोच होगा।