अशोक अंटवाल अंबाला। कोरोना वायरस की वजह से दम तोड़ने वाले हरजीत सिंह कोहली का ट्रीटमेंट करने वाले ओटीए संजय कुमार के बाद कपूर अस्पताल को भी होम क्वारंटीन किया जाएगा। संजय इसी अस्पताल में ही ओटीए के तौर पर काम करता है। सोमवार को जांच टीम ने ट्रेकिंग के बाद उसे होम क्वारंटीन किया गया है। अब जांच टीम ने कपूर अस्पताल के पूरे स्टाफ को होम क्वारंटीन करने का फैसला लिया है। अस्पताल के संचालक व चिकित्सक भी इसके दायरे में आएंगे। जांच टीम की ओर से इसकी पुष्टि की गई है।