फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झामुवास में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के पानी की बदबू से परेशान ग्रामीणों ने विधायक से लगाई गुहार।

विज्ञापन
झामुवास आईटीआई परिसर के सामने जमा पानी। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
झामुवास में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के पानी की बदबू से परेशान ग्रामीणों ने विधायक से लगाई गुहार। संवाद न्यूज एजेंसी तावडू। उपमंडल के गांव झामुवास के ग्रामीण ने शहर के बिलासपुर रोड पर स्थित वाटर सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट द्वारा छोड़े गए पानी की बदबू से परेशान है। परेशान ग्रामीणों ने समस्या से निजात पाने के उद्देश्य से विधायक कुंवर संजय सिंह से गुहार लगाई है। ग्रामीणों के मुताबिक गाँव में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के सामने भारी मात्रा में एसटीपी द्वारा छोड़े गए पानी के कारण भारी जलजमाव हो गया है। जिसके कारण यहां प्रशिक्षण लेने आने वाले छात्रों के साथ ही ग्रामीण भी इसकी बदबू और इसके कारण फैली गंदगी से भारी परेशान हैं। आरोप है कि पानी का असर अब उनके गांव में लगे जन स्वास्थ्य विभाग के बोरवेल पर भी पड़ने लगा है। बोरवेल में से बदबूदार पानी आ रहा है जिसके कारण लोगों में बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है। झामुवास निवासी ब्लॉक समिति चेयरमैन नरेश यादव मोनू यादव, व गौरव आदि ने मांग करते हुए बताया कि उनके गांव के राजस्व रिकार्ड में जो नाला है उसके द्वारा इस पानी की निकासी की जाए। ताकि लोगों को गंदगी से भी राहत मिले और इस पानी का किसान अपनी फसलों में उपयोग कर सकें।वहीं इस गंदे पानी के कारण यहां आईटीआई में आने वाले छात्रों को भारी बदबू और गंदगी के वातावरण का सामना करना पड़ रहा है। पानी की कोई उचित निकासी की जाए तो गंदगी व बदबू से छुटकारा मिल सकता है।आसपास के किसानों को भी फसलों के लिए पानी मिल सकेगा। इस बारे में तावडू जन स्वास्थ्य विभाग के एस डी ई असर खांन का कहना है कि समस्या से संबंधित मौके पर निरीक्षण किया गया है, निरीक्षण किया नियम अनुसार आगामी कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें