फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीसीएस मेंस स्थगित, अब 23 से 27 मार्च तक होगी परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
पीसीएस मेंस स्थगित, अब 23 से 27 मार्च तक होगी परीक्षा - पहले 28 से 31 जनवरी तक प्रस्तावित थी परीक्षा, कोविड के कारण परीक्षा टली - कई अभ्यर्थी कोरोना से संक्रमित, मुख्य परीक्षा टालने की कर रहे थे मांग प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने 28 से 31 जनवरी तक प्रस्तावित पीसीएस-2021 की मुख्य परीक्षा स्थगित कर दी है। तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के कारण अभ्यर्थी लगातार मांग कर रहे थे कि परीक्षा को स्थगित किया जाए। मुख्य परीक्षा अब 23 से 27 मार्च तक आयोजित की जाएगी। पीसीएस-2021 की प्रारंभिक परीक्षा में 7688 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किया गया था। पीसीएस के 678 पदों पर भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा 28 जनवरी से प्रस्तावित थी। परीक्षा में शामिल होने वाले तमाम अभ्यर्थी कोविड पॉजिटिव हो गए हैं। अभ्यर्थियों ने आयोग में ज्ञापन दिया था और साथ में अपने कोविड पॉजिटिव होने की रिपोर्ट भी सौंपी थी। अभ्यर्थी मांग कर रहे थे कि परीक्षा को कुछ दिनों के लिए टाल दिया जाए, क्योंकि कोविड पॉजिटिव होने से वे बुखार, खांसी, जुकाम से पीड़ित हैं और परीक्षा से संबंधित उनकी तैयारी प्रभावित हो रही है। वहीं प्रतियोगी छात्र संघर्ष समिति के अध्यक्ष अवनीश पांडेय ने भी आयोग के अध्यक्ष से मांग की थी परीक्षा को स्थगित कर दिया जाए। अवनीश के पास दिल्ली, गाजियाबाद और नोएडा के कुछ अभ्यर्थियों के फोन भी आए थे, जिन्होंने अपने कोविड पॉजिटिव होने की बात कही थी और वे चाहते थे कि प्रतियोगी छात्र संघर्ष समिति उनकी बात आयोग के समक्ष रखे। दूसरी ओर भ्रष्टाचार मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष कौशल सिंह के नेतृत्व में पीसीएस परीक्षा टालने के लिए सोशल मीडिया पर व्यापक पैमाने पर अभियान भी शुरू कर दिया गया था। कौशल सिंह एवं तमाम प्रतियोगी छात्रों का कहना था कि परीक्षा में कई जिलों के अभ्यर्थी प्रयागराज आएंगे। प्रयागराज में रोज कोरोना संक्रमण के 400 से अधिक मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे में प्रयागराज आने वाले और यहां से बाहर जाने वाले सभी अभ्यर्थियों के संक्रमित होने का खतरा बढ़ जाएगा। उनका यह भी कहना था कि जब कोविड के कारण उत्तराखंड और पंजाब में कई बड़ी परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं तो उत्तर प्रदेश में परीक्षा स्थगित क्यों नहीं की जा सकती है। प्रतियोगी छात्रों ने सवाल किए थे कि कोरोना संक्रमण के कारण किसी अभ्यर्थी या उसके परिवार के किसी सदस्य के साथ कोई दुर्घटना होती है तो इसके लिए कौन जिम्मेदार होगा? आयोग ने अभ्यर्थियों की मांग मान ली है। आयोग के सचिव जगदीश की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के कारण 28 से 31 जनवरी तक प्रस्तावित पीसीएस-2021 की मुख्य परीक्षा स्थगित की जा रही है। यह परीक्षा अब 23 से 27 मार्च तक आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें