फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने छापा मारकर 17 पेटी अवैध शराब बरामद की

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गांव दुलोठ अहीर के एक मकान में पुलिस ने छापा मारकर अवैध शराब की 17 पेटी बरामद की। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। पुलिस को गश्त के दौरान नियंत्रण कक्ष नारनौल से सूचना मिली की गांव दुलोठ अहीर में एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहा है। पुलिस नरेश उर्फ नरसा के मकान पर पहुंची। गांव के पूर्व सरपंच राजीव को मौके पर बुलाया गया। नरेश कुमार के रिहायशी मकान पर पहुंचे तथा बंद मकान की चाबी मांगी। चाबी नहीं मिलने पर पूर्व सरपचं की उपस्थिति में बंद मकान की तलाशी लेने पर 15 पेटी शराब देशी, एक पैटी पव्वा तथा 11 बोतल शराब देशी बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी नरेश कुमार के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें