थाना लहचूरा के बरूआमाफ में हुई हत्या का एसएसपी ने किया खुलासा।
- फोटो : Amar Ujala
Jhansi
झांसी। लहचुरा में थाने के बरुआमाफ गांव में 29 तारीख को हुई हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने मछुआरे के भांजे को गिरफ्तार किया है। एसएसपी शिवहरी मीणा का कहना है कि मछुआरा भैया लाल के साथ उसका भांजा राजेंद्र ढीमर भी काम करता था। मामा भैयालाल उसे मजदूरी में ₹200 देता था जबकि राजेंद्र उससे ₹500 मांग रहा था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। मामा भैयालाल 29 अप्रैल को धशान नदी के पास गया था। उसी समय मौका देखकर राजेंद्र ने बबूल के डंडे से पीट-पीट कर उसे मार डाला। उसके बाद पतवार से चेहरे पर मार के उसे बिगाड़ दिया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने गांव के तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था लेकिन, पड़ताल के दौरान तीनों ही बेकसूर पाए गए। राजेंद्र का नाम सामने आने के बाद पुलिस ने उसे बुधवार सुबह सोनापुरा में अपनी रिश्तेदारी में जाते समय लहचुरा घाट के पास से गिरफ्तार कर लिया। लिखा पढ़ी के बाद पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है।