पुलिस गिरफ्त में दुष्कर्म का आरोपी साधु
- फोटो : Amar Ujala
महेंद्रगढ़। शहर के एक मंदिर में साध्वी से दुष्कर्म करने वाले मुख्य आरोपी एक साधु को महेंद्रगढ़ पुलिस ने राजस्थान के गांव मनेसर के पास से दबोचा। पिछले एक सप्ताह से दुष्कर्म का आरोपी साधु पूरी तरह से वेश बदलकर पुलिस की गिरफ्त से बचने का प्रयास कर रहा था।
वीरवार को महेंद्रगढ़ पुलिस ने मेडिकल जांच के उपरांत साधु को न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे पुलिस ने दो दिन के रिमांड पर लिया है।
4 फरवरी को दुष्कर्म के मामले में पीड़िता ने 10 फरवरी को पुलिस में शिकायत दी कि उसके साथ मंदिर के मुख्य मंहत ने लगातार चार दिन तक दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के इस मामले में साधु के व दो अन्य सहयोगियों ने भी साधु का सहयोग किया।
---------
वेश बदलकर पुलिस को लगातार दे रहा था चकमा
महेंद्रगढ़ पुलिस आरोपी को लगभग एक सप्ताह से तलाश कर रही थी लेकिन साधु स्थान व वेश बदलकर पुलिस को चकमा देता आ रहा था। आखिरकार पुलिस ने साधु को राजस्थान के गांव मनेसर से गिरफ्तार कर लिया।
----------
दुष्कर्म के मुख्य आरोपी को राजस्थान के निमका थाना क्षेत्र के गांव मनेसर से गिरफ्तार किया जा चुका है। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस की तीन टीमें जुटी हुई हैं। आरोपी को दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान अन्य साथियों के बारे में पूछताछ की जाएगी। संभावित स्थानों पर टीमें दबिश दे रही हैं।
--- शहर थाना प्रभारी उप निरीक्षक अश्वनी कुमार