फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो करोड़ की रंगदारी मामले में कांग्रेस विधायक कुलदीप बिश्नोई को मिली एस्कॉर्ट सुरक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
दो करोड़ की रंगदारी मामले में कांग्रेस विधायक कुलदीप बिश्नोई को मिली एस्कॉर्ट सुरक्षा हिसार। हरियाणा में कांग्रेस पार्टी के विधायक कुलदीप बिश्नोई से दो करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस द्वारा उनकी सुरक्षा बढ़ा दी है। विधायक को सुरक्षा के लिए एस्कॉर्ट उपलब्ध करवाई है। इसके अलावा उनके आवास और प्रतिष्ठानों के बाहर पुलिस जवानों की संख्या बढ़ा दी है। गत दिवस विधायक कुलदीप बिश्नोई के नजदीकी और नलावा से प्रत्याशी रहे रणधीर पनिहार ने पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह से मुलाकात कर सुरक्षा बढ़ाने की मांग की थी। बता दें कि मामले की जांच आदमपुर थाना, साइबर सेल, एसटीएफ और सीआईए की टीमें जांच कर रही है। इस बारे में जब रणधीर पनिहार से बात की तो उनका कहना है कि पुलिस और प्रशासन इस मामले को हल्के में ले रहा है। शिकायत देने के बाद भी केस दर्ज करने में आनाकानी की गई। पुलिस अधीक्षक से मिलने के बाद बुधवार रात आदमपुर पुलिस द्वारा इस मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया। फिलहाल सुरक्षा को देखते हुए कुलदीप बिश्नोई को पुलिस की एस्कार्ट उपलब्ध करवा दी गई है। इसके अलावा आदमपुर में उनके आवास व प्रतिष्ठान की सुरक्षा भी बढ़ाई गई है। बता दें कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कुलदीप बिश्नोई के पिता स्वर्गीय भजनलाल को जेड प्लस सुरक्षा मिली हुई थी। पंजाब में आतंकवाद के समय जरनैल सिंह भिंडवाला ने भजनलाल को मारने की धमकी दी गई थी व एक बार अंबाला के पास भजनलाल के काफिले के रास्ते में बम ब्लास्ट भी किया गया था। इन्ही हमलों के बाद भजनलाल की सुरक्षा को बढ़ाया गया था, जो उनके निधन तक उनको उपलब्ध रही। मंगलवार सुबह कुलदीप बिश्नोई व उनके पीए भूप सिंह के फोन पर विदेशी नंबरों से व्हाट्सऐप पर मैसेज भेजकर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी जा रही थी। रुपये न देने पर कुलदीप बिश्नोई को परिवार सहित खत्म करने की धमकी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें