नेत्र जांच शिविर से पूर्व हवन में भाग लेते नेत्र रोगी व परिजन
- फोटो : Amar Ujala
महेंद्रगढ़। यादव धर्मशाला महेंद्रगढ़ में राहत ग्रुप द्वारा रविवार को आयोजित 138वें नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर में 229 नेत्र रोगियों की जांच की गई। रोगियों की जांच कर ऑप्रशन के लिए चयनित 62 रोगियों को अस्पतालों में भेजा गय
। 47 रोगियों को ऑपरेशन के लिए सरदार सिंह की देखरेख में राजकीय जालान नेत्र चिकित्सालय भिवानी तथा 15 रोगियों को सुमेर सिंह
मेघनवास की देखरेख में राजकीय नागरिक अस्पताल नारनौल भेजा गया। यादव सभा के मीडिया प्रभारी कप्तान राजेंद्र सिंह खेड़ा ने बताया कि निशुल्क नेत्र जांच शिविर यादव सभा एवं राहत ग्रुप के प्रधान डॉ. प्रेमराज यादव की अध्यक्षता में लगाया गया। नेत्र जांच शिविर हवन के साथ प्रारंभ किया गया। यज्ञ पुरोहित कंवर सिंह आर्य ने हवन संपन्न कराया। उसके उपरांत डॉ. जितेंद्र यादव, डॉ. आरपी गिरी, डॉ. रामपाल यादव की टीम ने रोगियों की नेत्र जांच की। डॉ. प्रकाश वीर आर्य ने मरीजों की बीपी,शुगर की जांच की।
राहत ग्रुप एवं यादव सभा के प्रधान डॉ. प्रेमराज यादव ने कहा कि राहत ग्रुप द्वारा आयोजित निशुल्क नेत्र जांच शिविर में जिला के साथ-साथ अन्य जिलों से जरूरमंदों लाभ दिया जा रहा है। इस अवसर पर राहत ग्रुप के संरक्षक राधेश्याम शर्मा, सचिव कप्तान लालचंद, सूबेदार जगमाल सिंह, धर्मवीर, कृष्ण कुमार, संजय बवानियां, संदीप बसई, सुमेर सिंह मेघनवास,
यादव सभा के सचिव रोहताश सिंह, प्रो. बस्तीराम खैरवाल, सह सचिव जगदेव सिंह पूर्व बीईओ, बलवंत सिंह बोहरा, बाबू मलखान सिंह ने सहयोग किया।
शिविर में नेत्र रोगियों की जांच करते चिकित्सकों की टीम
- फोटो : Amar Ujala
शिविर में नेत्र रोगियों की जांच करते चिकित्सकों की टीम