फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्यवीर झुकिया सर्व समाज मंच के कार्यकारी अध्यक्ष बने

विज्ञापन
मंच के पदाधिकारियों का चयन करते अध्यक्ष राधेश्याम गोमला - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। सामाजिक संगठन सर्व समाज मंच की मीटिंग मंच के अध्यक्ष राधेश्याम गोमला की अध्यक्षता में बुधवार को पुराने ऑटो मार्केट में हुई। मंच के अध्यक्ष राधेश्याम गोमला ने कहा यह मंच एक गैर राजनीतिक संगठन है। जो इस क्षेत्र के हितों को लेकर संघर्ष करेगा। महेंद्रगढ़ तक मेट्रो रेल लाने, महेंद्रगढ़ में मारुति सहित अन्य औद्योगिक संस्थान लाने, अहीर रेजिमेंट गठन, भूजल-स्तर ऊपर उठाने और पानी के समान वितरण को लेकर संघर्ष करेगा। इस दौरान युवा नेता सत्यवीर झूकिया को मंच का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया। सामाजिक कार्यकर्ता विनोद भील को मंच का जिला अध्यक्षबनाया। जिला परिषद की उपप्रधान सुनीता वर्मा को महिला विंग अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। बिजेंद्र ढिल्लों, सुमेर सिंह बेगपुर को उपप्रधान बनाया गया। एडवोकेट बबली यादव तथा रमेश सैनी को महासचिव बनाया गया। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के पूर्व निदेशक डॉ. एचडी यादव को मंच संरक्षक तथा अनुशासन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया। सुरेश मानपुरा, बिरेंद्र मोहलडा को कार्यकारिणी सदस्य बनाया। राजेंद्र मोहनपुर नांगल को सचिव, राकेश टाइगर को व्यवस्था प्रबंधक, सुरेंद्र खेडा, प्रदीप आनावास को मंच के सचिव बनाया गया। एडवोकेट रेखा यादव को महेंद्रगढ़ विधानसभा का प्रभारी नियुक्त किया। राकेश यादव को नारनौल विधानसभा का प्रभारी बनाया। वेदप्रकाश शर्मा कमानिया को नांगल चौधरी तथा सतपाल सिंह चौहान खोड़ को अटेली विधानसभा का प्रभारी बनाया। विकास, अरुण सोनी, संदीप महायच को कार्यकारिणी सदस्य बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंच के पदाधिकारी बैठक करते हुए - फोटो : Amar Ujala
मंच के पदाधिकारी बैठक करते हुए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें