किसान आंदोलन को लेकर डीघल टोल 24 घंटे के लिए किया टोल फ्री
संवाद न्यूज़ एजेंसी
झज्जर। पानीपत से बावल जाने वाले नेशनल हाईवे एक यात्रा पर किसान आंदोलन के चलते डीघल में स्थित टोल प्लाजा को 24 घंटे के लिए फ्री कर दिया गया है। बल्कि सभी बूम उठा दिए गए। फ़ास्ट टैग की लाइन से भी वाहन बिना रुके गुजर रहे हैं। हालांकि जिन वाहनों पर फास्ट टैग लगा है वह वाहन कैश लाइन से गुजरना मुनासिब समझ रहे हैं ताकि उनका ऑटोमेटिक टोल फास्ट टैग के माध्यम से ना कटे। शुक्रवार की रात को 12:00 बजे के बाद से टोल को फ्री कर दिया गया था। उसके बाद से सभी वाहन बिना डोला अदा किए हैं गुजर रहे हैंं।
टोल प्लाजा प्रबंधक नीतेश मालिक का कहना है टोल से 24 घंटे में करीब 16000 वाहन गुजरते हैं। 24 घंटे टोल फ्री होने में टोल प्लाजा को करीब 8 से आठ से 1000000 रुपए का नुकसान होगा।
दिघल टोल के उठाए गए बूम। संवाद
- फोटो : Amar Ujala
दिघल टोल के उठाए गए बूम। संवाद