फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ बिजली कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
बिजली निगम के बहादुरगढ़ ऑफिस परिसर में धरने पर बैठे बिजली कर्मचारी। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
ऑनलाइन ट्रांफसर पॉलिसी के खिलाफ कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन Employees protest against online transfers policy बहादुरगढ़। हरियाणा राज्य बिजली वितरण निगम के कर्मचारियों ने वीरवार को निगम आफिस परिसर में प्रदर्शन कर आनलाइन स्थानांतरण नीति का विरोध किया। एचएसईबी वर्कर्स यूनियन की ओर से कर्मचारियों का रोष प्रदर्शन करीब एक घंटा चला। प्रदर्शन की अध्यक्षता यूनिट प्रधान बिजेंद्र फोगाट ने की। जबकि मंच संचालन वरिष्ठ उप-प्रधान सुमित देशवाल ने किया।  प्रदर्शन में कर्मचारियों ने विभाग द्वारा जारी की गई ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी का घोर विरोध किया। यूनिट सचिव बलवंत यादव ने बताया कि उनका टेक्निकल विभाग है और नई जगह बदली होने पर कर्मचारियों को लाइनों का ज्ञान नहीं होता। जिससे दुर्घटना होने का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए यूनियन इस पॉलिसी की घोर निंदा करती है। अपने संबोधन में प्रधान बिजेंद्र फोगाट ने कहा कि उक्त पॉलिसी को लेकर कर्मचारियों में रोष पनप रहा है। उन्होंने सरकार को चेताते हुए बताया कि अगर सरकार ने समय रहते पॉलिसी को वापस नहीं लिया तो यूनियन सरकार के खिलाफ हड़ताल, काम छोड़ आंदोलन व अन्य किसी तरह के आंदोलन की घोषणा कर सकती है और बहादुरगढ़ यूनियन उस आंदोलन में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेगी। इस दौरान आंदोलन में कोई नुकसान होता है तो उसकी जिम्मेवारी सरकार व निगम की होगी। रोष प्रदर्शन सभा को सुमित देशवाल, श्याम सिंह जेई, पंकज वशिष्ठ, अमित शर्मा, संदीप दलाल, बिजेंद्र, नवीन, राजकुमार, सचिन जैन, जयदेव, नरेंद्र धनखड़, फूलचंद धनखड़, सुनील चाहर, सुंदर लाल, जितेंद्र शर्मा ने भी संबोधित किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें