फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 39 नए कोरोना पॉजिटिव केस आए

विज्ञापन
नारनौल के नागरिक अस्पताल के फ्लू कार्नर के बाहर खड़े मरीज - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
नारनौल। जिले में शुक्रवार की सुबह 39 नए कोरोना वायरस संक्रमित केस आए हैं। अब जिले में कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 2371 हो गई हैं। जिले में कुल 1821 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। अब तक जिला में 3 कोरोना संक्रमित मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। शुक्रवार सुबह की लिस्ट में नारनौल, नांगल चौधरी और अटेली एरिया से 39 केस आए हैं। इन मरीजों के बारे में जानकारी लेकर डॉक्टरों की टीम इनके संपर्क में आने वालों का ब्योरा लेगी। बता दें कि जिले में लगातार कोरोना वायरस के केस बढ़ रहे हैं। लोगों की लापरवाही के कारण नारनौल शहर लगातार करीब दो माह से हॉट स्पॉट बना हुआ है। दूसरी ओर होम आइसोलेट में भी लोग नियमों को लेकर गंभीर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें