फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदा लगाकर महिला ने की जीवन लीला समाप्त

विज्ञापन
सामान्य अस्पताल में शव लेने के इंतजार में खड़े मृतका के परिजन। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
फंदा लगाकर की महिला ने आत्महत्या संवाद न्यूज़ एजेंसी  झज्जर। डीघल गांव में एक महिला ने अज्ञात कारणों के चलते फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लेते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल भिजवाया। जानकारी के अनुसार डीजल गांव निवासी पूजा पत्नी प्रवीण ने अज्ञात कारणों के चलते अपने घर में है पंखे से फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली है। महिला रात के समय घर में सोई हुई थी। जब वह सुबह नहीं उठी तो परिजनों ने जाकर देखा तो कमरे में उसका शव फंदे पर झूल रहा था। घटना की सूचना पुलिस व उसके मायके के लोगों को भी दी गई। पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य स्थल भेजा। वर्जन पूजा के परिजनों ने बताया है कि वह कई दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रही थी। इसी के चलते उसने फंदा लगा लिया । -राम अवतार , जांच अधिकारी पुलिस चौकी, डीघल।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें