अग्रोहा, हिसार।
श्यामसुख गांव में 24 वर्षीय युवक ने छात्रा से संबंध होने के आरोप के चलते जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया। इसके चलते युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मृतका के भाई के बयान के आधार पर एक नामजद सहित तीन लोगों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दिए बयान में श्यामसुख निवासी विजेंद्र सिंह ने बताया कि उसका छोटा भाई विक्रम खारा खेड़ी स्थित निजी स्कूल की बस चलाता था। सप्ताह पहले उसका भाई विक्रम गांव के दोस्तों के साथ बालाजी की धोक लगाने के सालासर धाम गया था, लेकिन मानसिक तनाव होने के कारण बीच रास्ते से वापस आ गया। घर पहुंचा तो वह काफी परेशान नजर आ रहा था। रविवार को गांव का ही रमेश व तीन अन्य नकाबपोश उनके घर भाई से मिलने आए थे। जब उसने अपने भाई से उनके आने का कारण पूछा तो उसने बाद में बताने के लिए कहा। विजेंद्र ने बताया कि बस लेकर खारा खेड़ी निजी स्कूल में चला गया ।
शाम को वह वापस घर आया तो वह काफ़ी घबराया हुआ था। पूछने पर उसके भाई ने बताया कि रमेश व तीन अन्य लोगो ने उसके साथ मारपीट कर दी।
मृतिका के भाई के अनुसार निजी स्कूल की बस चलाता है और स्कूल में आरोपी की लड़की पढ़ती है आरोपी अपने बेटी के साथ संबंध होने का आरोप उसके भाई पर लगा रहा है। रमेश व उसके साथी उसे जान से मरने की बार बार दमकी देते है। भाई की बात सुनकर अपने चाचा महेंद्र को बुलाने के लिए गया देर में उसका चाचा और वह घर पर पहुंचा तो विक्रम चारपाई पर लेटा हुआ उल्टियां कर रहा था। उस हालत में फतेहाबाद के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया, उसने उपचार के दौरान देर रात दम तोड़ दिया।
मानसिक परेशानी के चलते चालक है विक्रम ने जहरीला पदार्थ निगल लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई के बयान पर रमेश व तीन अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
- रावत सिंह, जांच अधिकारी