माई सिटी रिपोर्टर
हिसार। अनाजमंडी की एक दुकान से दो लोग बिना बिल के डीएपी खाद लेकर राजस्थान जा रहे थे। सूचना मिलते ही अनाजमंडी चौकी पुलिस ने सेक्टर-33 के पास नाका लगाकर उन्हें पकड़ा। मामले के संबंध में गुण नियंत्रण निरीक्षक की शिकायत पर शहर थाने में केस दर्ज किया गया है।
पुलिस को दी शिकायत में उन्होंने बताया कि सोमवार रात करीब 10 बजे राजस्थान के चुरु निवासी देवीलाल अपनी राजस्थान नंबर की बोलेरो पिकअप गाड़ी में व चुरु निवासी राजूराम राजस्थान नंबर की अपनी गाड़ी में हिसार अनाजमंडी से डीएपी खाद लेकर जा रहा था। गाड़ी में दोनों गाड़ियों में डीएपी खाद के 65-65 बैग लोड थे। शिकायत में बताया गया कि ये खाद बिना किसी परमिशन या बिना किसी बिल के लेकर जाई जा रही थी। मामले में पुलिस ने देवीलाल व राजूराम की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।