फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीजन की पहली धुंध, जिले में दो अलग-अलग जगह सड़क हादसे

विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त एम्बुलेंस। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
सीजन की पहली धुंध, जिले में दो अलग-अलग जगह सड़क हादसे अमर उजाला ब्यूरो हिसार। सीजन की पहली धुंध होते ही सोमवार सुबह करीब पांच बजे जिला में दो अलग-अलग सड़क हादसे हो गए। इन हादसों में कई वाहन आपस में टकराए। हालांकि इन दोनों हादसों में किसी को जान माल का नुकसान नहीं हुआ, लेकिन करीब 15 लोग घायल जरूर हुए हैं। घायलों को भी मामूली चोट ही आई हैं। एक हादसा ढंढूर डंपिंग स्टेशन के पास हुआ। यहां करीब 15 गाड़ी आपस में टकरा गई। जिसमें करीब 20 लोगों को हल्की चोट आई है। इस हादसे में एक एंबुलेंस भी टकराकर क्षतिग्रस्त हुई है। हालांकि अभी तक जानकारी के अनुसार एंबुलेंस में कोई मरीज नहीं था। वहीं दूसरा हादसा नेशनल हाईवे नंबर- 9 पर भानू फैक्टरी के सामने हुआ। यहां भी धुंध के कारण बस, ट्रक व तीन गाड़ियां आपस में टकरा गई। हादसे में भिवानी निवासी इलेक्ट्रॉनिक जेई सहित 2 अन्य को आई मामूली चोट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें