कार्यक्रम में शामिल क्लब की सदस्य
- फोटो : Amar Ujala
पैराडाइज क्लब ने लगाया पंजाबी तड़का
गाजियाबाद। पैराडाइज क्लब ने रविवार को पंजाबी थीम पर पंजाबी तड़का नाम से कार्यक्रम का आयोजन किया। दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। क्लब की सभी सदस्य पंजाबी थीम के अनुसार सजकर कार्यक्रम में पहुंची और गिद्दा किया। विभिन्न कार्यक्रमों में सदस्यों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। लैमन एंड स्पून दौड़ में सभी सदस्यों ने हिस्सा लिया। इसमें रेनू अग्रवाल विजेता घोषित हुईं। इन मौके पर अध्यक्ष गति गर्ग, अर्चना चौहान आदि मौजूद रहीं।