फैक्टरी में कार्रवाई करती टीम।
- फोटो : Amar Ujala
देसी घी की फैक्टरी में सीएम फ्लाइंग टीम की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
त्योहारी सीजन के चलते स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ सीएम फ्लाइंग स्क्वॉयड टीम भी सतर्क हो चुकी है। टीम की ओर से लगातार कई दिन से अलग-अलग जगह कार्रवाई की जा रही है। रविवार को भी सीएम फ्लाइंग स्क्वॉयड टीम और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने चंदननगर में दोपहर बाद देसी घी बनाने वाली एक फैक्टरी में कार्रवाई की और भारी मात्रा में देसी घी को कब्जे में लिया। इस दौरान आजाद नगर थाना पुलिस भी मौके पर मौजूद रही। खबर लिखे जाने तक कार्रवाई जारी थी।