फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्लैट के लिए भटक रहे रेड एप्पल रेजिडेंसी निवासी, कहीं से राहत नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
सबहेडः बैंक से लोन लेकर बिल्डर को दे दी 85 से 100 फ़ीसदी रकम, बिल्डर पर धोखाधड़ी का लगाया आरोप - 2012 से 400 से अधिक खरीदार कर रहे अपने घर का इंतजार, अब तक नहीं मिला फ्लैट - डीएम से लेकर केंद्रीय राज्यमंत्री व सांसद वीके सिंह से लगाई गुहार नहीं मिली कोई राहत माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। आठ साल बीतने के बावजूद राजनगर एक्सटेंशन की रेड एप्पल रेसिडेंसी में फ्लैट खरीदारों को अपने आशियाने की चाबी नहीं मिल पाई है। सालों बाद भी प्रोजेक्ट पूरा नहीं होने और एक ही फ्लैट कई लोगों को बेचकर फ्लैट खरीददारों को धौका देने का आरोप लगाया है। आक्रोशित फ्लैट खरीदारों ने जिला प्रशासन से बिल्डर पर सख्त कार्रवाई करने और खरीदारों को फ्लैट दिलाने या फिर पूरा पैसा वापस दिलाने की मांग की। रेड एप्पल रेजिडेंसी के 400 फ्लैट खरीदार फ्लैट की 85 से 100 फ़ीसदी यह रकम देने के बावजूद फ्लैट का पजेशन हासिल करने के लिए दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर हैं। फ्लैट खरीददार डीएम व जीडीए वीसी के साथ केंद्रीय राज्यमंत्री व सांसद वीके सिंह के सामने अपनी गुहार लगा चुके हैं, लेकिन नतीजा सिफर रहा है। परेशान फ्लैट खरीदारों ने रविवार को आरडीसी में एक प्रेस वार्ता आयोजित की। प्रेस वार्ता में बोलते हुए फ्लैट खरीददार अनिल सिंह व रजनीश अग्रवाल ने बताया कि राजनगर एक्सटेंशन में 2012 में शुरू हुए मै. आइडिया बिल्डर्स प्राइवेट लिमिटेड के रेड एप्पल रेसिडेंसी नाम का प्रोजेक्ट में करीब 400 खरीदारों को फ्लैट खरीदे थे। बिल्डर की ओर से होम लोन करवाने की सुविधा प्रदान की गई। लेकिन तय समयसीमा बीतने के बावजूद प्रोजेक्ट का काम अब तक लटका हुआ है। फ्लैट खरीदारों ने बिल्डर पर एक फ्लैट एक से ज्यादा लोगों को बेचने का आरोप लगाते हुए कहा कि ऐसे मामले में भी बैंक द्वारा होम लोन हो गया है। नियमित रूप से फ्लैट खरीददार बैंक की किस्त जमा कर रहे हैं, जबकि प्रोजेक्ट का काम कई सालों से पूरी तरह से बंद है। फ्लैट खरीदारों ने कई बार बिल्डर से शिकायत कर अपनी समस्या को बताया, लेकिन उसका समाधान अब तक नहीं हुआ है। फ्लैट खरीदार विजय और सतीश ने कहा कि फ्लैट का काम अधूरा होने और पजेशन न मिलने पर खरीदारों ने इसकी शिकायत रेरा में भी की है। फ्लैट खरीदारों की शिकायत को संज्ञान में लेते हुए रेरा ने 2019 में कई खरीदारों के पक्ष में बिल्डर के खिलाफ रिकवरी के लिए आरसी जारी की थी। आरसी जारी होने के बावजूद अब तक बिल्डर पर कार्रवाई नहीं हुई है। ऐसे में सभी फ्लैट खरीदारों ने डीएम अजय शंकर पांडेय से बिल्डर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए फ्लैट का पजेशन दिलवाने या फिर उनका पैसा वापस दिलवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें