अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
स्वच्छता पखवाड़े के समापन अवसर पर कोरोना संक्रमण के समय में कोरोना से मृतकों के अंतिम संस्कार करने वाले, कोरोना पीड़ितों के घरों को सैनेटाइज करने और घरों से कूड़ा उठाने वाली टीमों को शनिवार को मेयर गौतम सरदाना व निगमायुक्त अशोक गर्ग ने सम्मानित किया। सभी कोरोना योद्धाओं को शाॅल भेंट कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर संयुक्त आयुक्त बैलिना, चीफ इंजीनियर रामजीलाल, एक्सईएन एचके शर्मा भी मौजूद रहे।
-----
इनको किया गया सम्मानित
- कोरोना से मृत्यु के बाद अंतिम संस्कार करने वाले कोरोना योद्धा प्रवीण कुमार, अमित कुमार, सुरेन्द्र, देव कुमार, राजेश कुमार, पवन कुमार, प्रमोद कुमार।
- कोरोना संक्रमित लोगों के घरों से वेस्ट उठाने वाले कोरोना योद्धा राजेन्द्र
- कोरोना संक्रमित लोगों के घरों को सैनेटाइज करने वाले कोरोना योद्धा काजू, राकेश, उपेन्द्र व कालू को सम्मानित किया गया।