गांव ढिंगसरा के पास दुर्घटना में दो व्यक्तियों की मौत के बाद अस्पताल में मौजूद परिजन
- फोटो : Amar Ujala
ढिंगसरा में कार व मोटरसाइकिल की भिड़ंत में दो व्यक्तियों की हुई मौत
- गीजर लेने फतेहाबाद आए थे युवक
संवाद न्यूज़ एजेंसी, फतेहाबाद। भट्टू कलां के गांव ढिंगसरा में एनएमसी स्कूल के पास कार व मोटरसाइकिल की भिड़ंत हो गई। शुक्रवार देर रात को हुई इस दुर्घटना में दो व्यक्तियों की मौत हुई है। घटना की सूचना तुरंत एम्बुलेंस कंट्रोल रूम में दी गयी। जिस पर एंबुलेंस तुरंत मौके पर पहुंच। मगर उस समय तक दोनों व्यक्तियों की मौत हो चुकी थी। मामले के मुताबिक 40 वर्षीय गोपी राम पुत्र प्रताप व 25 वर्षीय रवि पुत्र मदनलाल निवासी भट्टू कलां मोटरसाइकिल पर सवार होकर देर रात्रि फतेहाबाद से भट्टू कला की ओर आ रहे थे कि गांव ढिंगसरा से निकलने के बाद एनएमसी स्कूल के पास तेज गति से आ रही कार ने उन्हें टक्कर दे मारी। जिस पर दोनों व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई । कार चालक मौके से फरार हो गया। टक्कर इतनी तेज थी कि कार अनियंत्रित होकर ढाणी में घुस गई। इस घटना की सूचना मिलते ही भट्टू कलां पुलिस घटनास्थल का जायजा लेने मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उन्हें पोस्टमार्टम करवाने के लिए फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में भेजा है।