फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 लाख लूटकर कार में जिंदा जलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
11 लाख लूटकर कार में जिंदा जलाया हांसी। गांव भाटला से महजद के बीच बदमाशों ने एक व्यक्ति से 11 लाख रुपये लूटकर उसे कार में जिंदा ही जला दिया। इस दिल दहला देने वाली वारदात में डाटा निवासी 35 वर्षीय राममेहर की मौत हो गई। बदमाशों के बीच फंसे राममेहर ने अपने परिजनों को फोन पर सूचना भी दी और कहा कि उसके पीछे बदमाश लगे हुए है, वह उससे पैसे छीन कर उसे मार देंगे। लेकिन जब तक परिजन परिजन मौके पर पहुंचे, तब तक यह वारदात हो चुकी थी। राममेहर की बाइपास पर डिस्पोजल की फैक्टरी है। डाटा गांव का 35 वर्षीय युवक रामेहर पुत्र टेकराम को किसी को पेमेंट करनी थी। मंगलवार दिन में उसने अपने भांजे से 9 लाख 90 हजार रुपये लिए थे, जो उसने बैंक से निकलवाकर दिए थे। एक लाख रुपये उसके पास थे। पेमेंट के सिलसिले में वह शाम को हिसार गया था। रात 11 बजे वह करीब 11 लाख रुपये लेकर हिसार से अपने घर डाटा गांव में जा रहा था। उसको आभास हुआ कि एक कार व दो बाइक सवार उसका पीछा कर रहे हैं। जब वह भाटला-महजद रोड पर पहुंचा तो बदमाशों ने उसे घेर लिए। डरे हुए रामेहर ने तुरंत अपने परिजन को फोन किया कि लूट के इरादे से बदमाश उसका पीछा कर रहे हैं। परिजनों के पहुंचने से पहले लुटेरों ने उससे कैश छीन लिया और उसे कार के अंदर ही जिंदा जला दिया। परिजन जब पहुंचे तो कार में आग की लपटें उठ रही थी और कार के अंदर ही वह भी जल चुका था। आग से अधिक जल जाने की वजह से उसे बचाया नहीं जा सका। परिजनों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को भी दे दी थी। सदर थाना प्रभारी कश्मीरी लाल ने बताया कि मृतक के भाई अमित की शिकायत पर पुलिस ने लुटपाट व हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें