फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्म-मृत्यु शाखा का कर्मचारी आया कोरोना पॉजिटिव, निगम कार्यालय दो दिन के लिए हुआ बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो हिसार। नगर निगम की जन्म-मृत्यु शाखा का एक कर्मचारी बुधवार सुबह कोरोना पॉजिटिव आ गया। इस कारण आयुक्त के आदेश पर दो दिन के लिए नगर निगम कार्यालय को बंद कर दिया गया। कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम करने के आदेश दिए गए। अब शुक्रवार को ही निगम कार्यालय खुल पाएगा। हालांकि, इसके बाद शनिवार और रविवार को सरकारी अवकाश होने के कारण भी निगम कार्यालय बंद रहेगा। ऐसे में सोमवार को ही कामकाज सुचारू हो पाएगा। --- एक घंटे बाद ही भेज दिया कमर्चारियों को घर दरअसल, सुबह 9 बजे कार्यालय खुलते ही कर्मचारी अपनी अपनी ब्रांचों में पहुंचे। इसके करीब एक घंटे बाद ही सभी कर्मचारियों को सूचना दी गई कि जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र शाखा का एक कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव आ गया है। इसलिए बुधवार व वीरवार को नगर निगम कार्यालय बंद रखा जाएगा और कर्मचारी घर से ही वर्क फ्रॉम होम करेंगे। इसके बाद एक-एक करके सभी कर्मचारी घर को लौट गए और ब्रांचों पर ताले जड़ दिए गए। चौकीदार को गेट पर खड़ा कर दिया गया ताकि निगम में आने वाले लोगों को 2 दिन निगम बंद होने की जानकारी दी जा सके। ---- नगर निगम का एक कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इसलिए फिलहाल 2 दिन के लिए निगम कार्यालय बंद रखा जाएगा। कार्यालय को सैनिटाइज करवाया गया है। प्रदीप हुड्डा, डीएमसी, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें