फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री रोजगार गारंटी योजना के तहत लोन के नाम पर हजारों से ठगी...

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री रोजगार गारंटी योजना के तहत लोन के नाम पर हजारों से ठगी... -रोहिणी जिले के बुध विहार थाना पुलिस ने 25 महिलाओं समेत कुल 28 को दबोचा, इनमें 24  टेलीकॉलर, मामले की छानबीन जारी -आरोपियों के पास से 19 मोबाइल फोन, चार कंप्यूटर, एक लैपटॉप, 83 हजार कैश, भारी मात्रा में कागजात हुए बरामद, छानबीन जारी देशभर के हजारों लोगों से प्रधानमंत्री रोजगार गारंटी योजना के नाम पर लोन दिलाने की बात कर ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी लोन की रकम के साथ सब्सिडी दिलाने का झांसा देकर लोगों से रकम ऐंठ लेते थे। पुलिस ने इस पूरे गोरखधंधे से पर्दा उठाते हुए 25 महिलाओं समेत कुल 28 लोगों को गिरफ्तार किया है। गैंग रामगढ़ महेंद्र पार्क इलाके में फर्जी कॉल सेंटर चलाकर लोगों से ठगी कर रहा था। पुलिस ने इनके पास से कुल 19 मोबाइल फोन, चार कंप्यूटर, एक लैपटॉप, 83500 कैश और भारी मात्रा में कैश बरामद किया है। पकड़े गए आरोपियों में चार मुख्य आरोपियों की पहचान गाजियाबाद निवासी सुनीता शर्मा (40), दिल्ली निवासी योगेश मिश्रा (34), सुभान खान (25) और दीकू (22) के रूप में हुई है। पुलिस आरोपी योगेश और सुभान को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। इस पूरे फर्जीवाड़े के दो मुख्य आरोपी सुशील भारती और विजय भारती पुलिस की छापेमारी की भनक लगते ही फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश में छापेमारी कर रही है। रोहिणी जिला पुलिस उपायुक्त प्रणव तायल ने बताया कि सेक्टर-5, रोहिणी निवासी एक महिला ने बुध विहार थाने में ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़िता ने बताया कि उनके पास एक सतीश नामक एक शख्स का कॉल आया। कॉलर ने खुद को बैंक का कर्मचारी बताकर लोन देने का ऑफर दिया। आरोपी ने बताया कि प्रधानमंत्री रोजगार गारंटी योजना के तहत उनका बैंक बहुत कम ब्याज दरों पर लोन देे रहा है। यदि वह छह लाख रुपये लोन लेती है तो सरकार की ओर से उनके लोन पर एक लाख रुपये की सब्सिडी मिल जाएगी। पीड़िता फौरन लोन के लिए तैयार हो गई। आरोपियों ने कुछ औपचारिताएं पूरी करने के बाद पीड़िता से कहा कि उनको 21500 रुपये खाते में डालना होंगे जो लोन अमाउंट के साथ वापस आ जाएंगे। पीड़िता ने ऐसा ही किया और बताए गए खाते में रकम ट्रांसफर कर दी। इसके बाद आरोपियों ने न तो लोन दिलवाया और न ही ली गई रकम वापस की। पीड़िता के नंबर को भी आरोपियों ने ब्लॉक कर दिया। शिकायत मिलने के बाद एसएचओ खेमेंद्र पाल सिंह, एसआई सुरेंद्र खत्री व अन्यों की टीम ने मामले की जांच शुरू की। जिस खाते में रकम ट्रांसफर की गई थी और जिस नंबर से उसे कॉल किया गया था, टीम ने उसकी जांच की। रकम सतीश कुमार के खाते से सुभान खान नामक यूपीआई अकाउंट में ट्रांसफर हुई थी। सीडीआर की मदद से छानबीन की गई। इसके बाद पुलिस की टीम ने मंगलवार को जीटीके डिपो, रामगढ़, महेंद्र पार्क इलाके में एक बिल्डिंग में छापेमारी की। यहां चल रहे कॉल सेंटर से पुलिस ने 25 महिलाओं समेत कुल 28 को काबू किया। इनमें 24 लड़कियां टेलीकॉलर की नौकरी कर रही थीं। बाकी सुनीता, योगेश, सुभान, दीकू ठगी में साथ दे रहे थे। गैंग के दो मुख्य आरोपी सुशील भारती और विजय भारती मौके से फरार हो गए। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। ---- हजारों से करोड़ों ठगे जाने की आशंका, जांच जारी... शुरुआती जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि आरोपी पिछले कई सालों से फर्जी कॉल सेंटर चलाकर ठगी की वारदात को अंजाम दे रहे थे। कॉल सेंटर से भारी मात्रा में दस्तावेज बरामद हुए हैं। आरोपियों ने लोगों को फंसाने के लिए आठ हजार से 14-15 हजार रुपये तक की सैलरी पर लड़कियों को टेलीकॉलर के रूप में रखा हुआ था। लोन का झांसा देकर आरोपी अपने खातों में रुपये ट्रांसफर करवा लिया करते थे। इनके खातों की देखरेख का काम सुभान खान देखता था। वह बीकॉम पास है। पुलिस योगेश और सुभान को रिमांड पर लेकर पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपियों ने अब तक कितने लोगों को चूना लगाया। हालांकि इस बात की पूरी आशंका है कि यह लोग करोड़ों की ठगी कर चुके हैं। ---- शुजात आलम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें