कोरोना संक्रमित मरीजों को दिए जाने वाले खाने की जांच करते मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह
- फोटो : Amar Ujala
जनपद गौतमबुद्धनगर में कोरोना संक्रमित मरीजों ओर चिकित्सकों को दिए जाने वाले खाने को लेकर आए दिन शिकायतें मिल रहीं थी। शिकायत के चलते ही बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने भोजन सप्लाई करने वाली एजेंसी से खाने ओर नाश्ते के नमूने मंगाए। खाने ओर नाश्ते के सभी आइटमों की गहनता से जांच कराई गई । स्वयं खाकर भी देखा गया। निरीक्षण में सभी संतोषजनक पाया गया। उन्होंने बताया कि समय समय पर खाने का निरीक्षण किया जाता रहा है। जिससे उच्च गुणवत्ता का भोजन मिलता रहे।