पुलिस के अनुसार मंगलवार देर शाम को नगर के सारिका विहार निवासी आस मौहम्मद घर से जीटी रोड स्थित आरजी गार्डन के पास किसी से मिलने गया था। पैदल सड़क पार कर रहा था। बुलंदशहर की तरफ जा रही रोडवेज बस ने टक्कर मार दी । जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक बस को लेकर फरार हो गया। आसपास के लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घायल को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उसकी मौत हो गई। आस मौहममद आतिशबाजी का काम करता था।
वहीं एक अन्य घटना में जीटी रोड पर कोट पुलिस चौकी के सामने अलीगढ़ के हुसैनपुर निवासी रणवीर सिंह 36 पुत्र बाबूराम पैदल सड़क पर कर रहा था। अज्ञात वाहन ने सड़क पार करते समय टक्कर मार दी । जिससे वह घायल हो गया । घायल को सरकारी अस्पताल में ले जाया गया । उपचार के दौरान मौत हो गई । रणवीर सिंह मजदूरी करता था। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।