चार गुणा मुआवजा देने की मांग को लेकर पल्ला गांव मे पंचायत करते किसान
- फोटो : Amar Ujala
बुधवार को पल्ला गांव में दिल्ली मुंबई औद्धोगिक कॉरिडोर समेत तीन परियोजनाओं से प्रभावित किसानों ने पंचायत की। पंचायत में किसानों ने कहा कि जमीन अधिग्रहण कानून 2013 के अनुसार बाजार दर का 4 गुणा मुआवजा, 10 फीसदी भूखंड, एवं किसान परिवार के सदस्य को रोजगार दिए जाने का प्रावधान है । लेकिन इस कानून का लाभ किसानों को नहीं दिया जा रहा है।
किसान नेता सुनील फौजी ने कहा कि भूमिहीन व गरीब लोगों को भी नए कानून की सभी सुविधाएं दिए जाने और सभी गांवों का विकास मानकों के अनुसार किए जाने की मांग सरकार से की। उन्होंने कहा कि नए अधिग्रहण कानून 2013 के तहत बाज़ार दर का चार गुना मुआवजा समेत अन्य सुविधाएं किसानों को दी जाय। साथ ही चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगे पूरी नहीं की गई तो किसान अपनी जमीनों पर कब्जा नहीं होने देंगे और किसान हाई कोर्ट में याचिका दायर कर न्याय दिलाने की गुहार लगायेंगे।
पंचायत में मनीष भाटी बीडीसी, इंदर प्रधान , राजवीर, श्यामी नंबरदार, कृष्णपाल, संजय भाटी, रामपाल, राजू भाटी, बलेश्वर भाटी, इंदर भाटी आदि लोग उपस्थित रहे।