फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वजीरपुर औद्योगिक क्षेत्र में पुलिस और स्थानीय लोगों में झड़प

विज्ञापन
विज्ञापन
वजीरपुर औद्योगिक क्षेत्र में पुलिस और स्थानीय लोगों में झड़प नई दिल्ली। वजीरपुर औद्योगिक क्षेत्र इलाके में सोमवार रात पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच झड़प हो गयी। घटना में एक सिपाही और हवलदार समेत चार लोग घायल हो गये। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा पहुंचाने और मारपीट करने का मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि सिपाही एक व्यक्ति को बेवजह परेशान कर रहा था। इस बात को लेकर कहासुनी हुई थी। जिसके बाद सिपाही ने अन्य पुलिसकर्मियों को मौके पर बुला लिया और उस व्यक्ति की पिटाई कर दी। लोगों ने पुलिसकर्मियों पर नशे में होने का आरोप लगाया। घायल सिपाही की पहचान अमित और हवलदार की पहचान प्रदीप के रूप में हुई है। दोनों वजीरपुर चौकी में तैनात हैं। अधिकारियों के मुताबिक अमित सोमवार रात गश्त कर रहा था। इसी दौरान घर के बाहर बैठे दीपक से उसकी कहासुनी हो गयी। अमित का आरोप है कि दीपक ने उसे मुंह पर घूंसा मार दिया। उसके बाद अमित ने चौकी में घटना की जानकारी दी। चौकी से हवलदार प्रदीप एक अन्य सहयोगी के साथ वहां पहुंचा और दीपक की पिटाई कर दी। दीपक की पिटाई होता देख उसके परिवार वाले और अन्य लोगों ने प्रदीप की पिटाई कर दी और ईंट से उसका सिर फोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने अमित और प्रदीप को अस्पताल में भर्ती कराकर दीपक समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। उधर दीपक के परिवार वालों का आरोप है कि दीपक एक माह पहले कबाड़ी का काम छोड़ दिया है। लेकिन अमित अकसर उसको तंग करता रहता था। दीपक ने पुलिसकर्मियों से कहा कि वह काम बंद कर दिया है। इसपर पुलिसकर्मियों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। ------- (राजीव कुमार)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें