फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर सेल का एसीपी ही जालसाजी का शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। विजय विहार इलाके में जालसाजों ने साइबर सेल के एसीपी को ही अपने जालसाजी का शिकार बना लिया। ठगों ने एसीपी की फर्जी फेसबुक आईडी तैयार करने के बाद उनके एक जानकार को मैसेज भेजकर उससे दस हजार रुपये की ठगी कर ली। जब जानकार ने पैसे पहुंचने के बाबत एसीपी से बात की तो फर्जीबाड़े का खुलासा हुआ। एसीपी की शिकायत पर विजय विहार थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, एसीपी ब्रह्मजीत सिंह रोहिणी जिले के साइबर सेल और ऑपरेशन यूनिट में तैनात हैं। २४ अगस्त को उनके एक  परिचित रोहिणी सेक्टर १४ निवासी अमित ने फोन कर बताया कि उन्हें दस हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए हैं। इस बात को सुनकर एसीपी चौंक गए। उन्होंने पूछा कि किस बात के पैसे भेजे हैं। अमित ने बताया कि उनके फेसबुक के मैसेंजर से दस हजार रुपय मांगे गए थे। अमित ने उन्हें मैसेंजर पर आए मैसेज और फेसबुक आईडी का यूआरएल लिंक भेज दिया। जांच में पता चला कि किसी ने उनके नाम से फेसबुक की फर्जी आईडी बनाकर ठगी की वारदात को अंजाम दिया है। फेसबुक मैसेंजर के जरिए ठग ने तत्काल जरूरत बताकर रकम मांगी गई है। जांच में पता चला कि ठगों ने उनकी फर्जी आईडी बनाकर उसपर उनका फोटो लगा दिया है। विजय विहार के साथ एसीपी खुद ही मामले की छानबीन में जुट गए हैं। साथ ही उन्होंने फेसबुक के दोस्तों को सूचित कर दिया है कि वह ऐसे किसी भी मैसेज पर पैसे ट्रांसफर न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें