सब्जी मंडी के बाहर दुकानदार का पास चेक करते पुलिसकर्मी।
- फोटो : AMAR UJALA
शहर की सब्जी मंडी में लॉकडाउन के चलते बिना पास वाले दुकानदारों को सब्जी मंडी में प्रवेश नहीं करने दिया गया। काफी किसान भी सुबह के समय सब्जी लेकर आए थे, लेकिन उन्हें लौटना पड़ा। आढ़ती किसानों से नाममात्र की सब्जी ले रहे हैं क्योंकि रेहड़ियों वाले व दुकानों पर सब्जी बेचने वाले लोग मंडी से सब्जी लेकर जा रहे हैं और केवल पास वाले दुकानदारों को ही सब्जी दी जा रही है । बिना पास के सब्जी मंडी से सब्जी भी नहीं दी जा रही है। सब्जी मंडी में मार्केट कमेटी के कर्मचारी तैनात किए गए हैं । वही सब्जी मंडी गेट पर पुलिस के जवानों को भी तैनात किया गया है। पुलिस के जवान पास चेक करने के बाद ही मंडी में दुकानदारों प्रवेश करने दे रहे हैं। इससे पहले स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी दुकानदारों की स्क्रीनिंग भी करते हैं। स्क्रीनिंग करने वह सैनिटाइज से हाथ साफ करवाने के बाद मास्क लगाकर दुकानदारों को मंडी में भेजा जा रहा है। झज्जर मार्केट कमेटी के सचिव विजय सिंह ने बताया कि लॉकडाउन डाउन के चलते सब्जी मंडी में केवल मार्केट कमेटी की तरफ से जारी किए गए पास जिन लोगों के पास हैं, वहीं सब्जी मंडी से सब्जी ले सकते हैं।