अंबाला सिटी। एमडीएसडी गर्ल्ज कालेज में छात्राओं का पढ़ाने का नया तरीका ढूंढ निकाला गया है। लॉकडाउन के दौरान स्टूडेंट को परीक्षा की तैयारियों को लेकर हो रही परेशानी के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है। उन्हें इ-लर्निंग, वाट्सअप, वीडियो कान्फ्रेंस और जूम एप के माध्यम से पढ़ाया जा रहा है। प्रधानाचार्या डॉ. किरण आंगरा ने बताया कि कालेज में अभी अप्रैल में परीक्षाएं शुरू होनी थी जोकि लॉकडाउन के कारण स्थगित कर दी गई हैं। उन्हें पढ़ाई में दिक्कत न आए, इसके लिए उपरोक्त माध्यमों से नोट्स बनाकर भेजे जा रहे हैं ताकि तैयारी सुचारू चलती रहे। सभी अध्यापक इसके लिए पूरा समय दे रहे हैं ताकि छात्राओं को किताबों की कमी न महसूस हो। इसके लिए लाइब्रेरियन ने ऑनलाइन लाइब्रेरी और रिसोर्स की लिस्ट बच्चों को प्रदान की है| --------------