फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदावली से शुरू हुआ युवा दिवस कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी  फरीदाबाद। खेल विभाग की ओर से स्वामी विवेका नंद जयंती पर एक सप्ताह तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसके पहले दिन गांव चंदावली से इसकी शुरूआत की गई। इसके पहले दिन युवाओं को स्वामी विवेका नंद के जीवनी के संबंध में जानकारी दी गई। गुरुवार को सांस्कृति कार्यक्रम और विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।   इस मौके पर खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी जगबीर सिंह ने बताया कि आज स्वामी विवेका नंद की 159 वी जयंती मनाई जा रही है। उनके सेवा कार्यों के साथ आध्यात्मिक और शैक्षणिक विकास के संबंध में भी जानकारी दी।  इस कार्यक्रम का आयोजन युवा सांस्कृतिक संयोजक सुनीता की ओर से किया गया था। उन्होंने बताया कि युवा दिवस पर 19 जनवरी तक अलग-अलग जगहों पर विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर युवा आगाज के संयोजक जसवंत पवार, ब्लॉक समिति राजकुमार सैनी, देवेंद्र पवार, लेखराम सैनी, दादी चमेली, लतासा, अंजलि आदि मौजूद रहे। अवध  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें