फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Asia Tension LIVE: ईरान ने कुवैत पर किया ड्रोन हमला, कोई हताहत नहीं; गहराता जा रहा संघर्ष

Sat, 01 Aug 2026 03:05 PM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला।

खास बातें

West Asia Tension LIVE: ईरान के साथ अमेरिका की जंग बीते पांच महीने से जारी है। अब अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और उग्र तेवर अपनाने पर तुले हैं। अमेरिकी सैन्य कार्रवाई से जुड़ी ताजा रिपोर्ट में हमले को लेकर नई बातें सामने आई हैं। अमेरिका-ईरान के अलावा इस्राइल भी इस टकराव में अहम घटक है। पश्चिम एशिया में लगातार हो रहे टकराव से जुड़े तमाम अपडेट्स अमर उजाला के इस लाइव ब्लॉग में पढ़ें
विज्ञापन
पश्चिम एशिया में संघर्ष - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

लाइव अपडेट

03:04 PM, 01-Aug-2026

कुवैत पर ईरान का ड्रोन हमला, कोई हताहत नहीं

कुवैत की सेना का कहना है कि उसने देश की सीमा में प्रवेश करने वाले शत्रुतापूर्ण ड्रोन को रोक कर नष्ट कर दिया है। इससे पहले उसने ईरानी आक्रामकता के कारण अपनी हवाई रक्षा को सक्रिय करने की सूचना दी थी। इसमें कहा गया है कि उत्तरी कुवैत में एक सरकारी इमारत और बुबियान द्वीप पर एक कंपनी से संबंधित नागरिक संपत्ति पर हमला हुआ, और गिरने वाले छर्रों से भौतिक क्षति हुई लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ।

07:42 AM, 01-Aug-2026

ईरान ने दी जवाबी हमले की चेतावनी

अमेरिका और इस्राइल की संभावित सैन्य कार्रवाई की खबरों के बीच ईरान ने कड़ी चेतावनी दी है। ईरानी अधिकारियों ने कहा है कि यदि देश पर हमला किया गया तो जवाबी कार्रवाई में इस्राइल के महत्वपूर्ण ठिकानों और मध्य पूर्व में मौजूद अमेरिकी ऊर्जा प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया जाएगा। ईरान की तस्नीम न्यूज एजेंसी के अनुसार, एक वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी ने कहा कि ईरान ने जवाबी कार्रवाई की पूरी रणनीति तैयार कर ली है और जरूरत पड़ने पर उसे तुरंत लागू किया जाएगा।

अधिकारी का दावा है कि 40 दिन के युद्ध और उसके बाद की सैन्य गतिविधियों के दौरान ईरानी सेना अपनी क्षमता और तैयारी का प्रदर्शन पहले ही कर चुकी है। यह चेतावनी ऐसे समय आई है, जब रिपोर्टों में कहा गया है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ संभावित नए हमलों की तैयारी के निर्देश दिए हैं।

07:41 AM, 01-Aug-2026

ट्रंप ने किसे झूठा बताया, परमाणु वार्ता पर क्या बोले?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ परमाणु वार्ता जारी है, लेकिन उन्हें तेहरान पर भरोसा नहीं रह गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि ईरान बातचीत तो करता है, लेकिन अपने वादों का पालन नहीं करता। कैम्प डेविड में आयोजित बैठक के दौरान ट्रंप ने कहा, "वे झूठ बोलते हैं और तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश करते हैं। वे हमेशा बातचीत करना चाहते हैं, लेकिन बार-बार अपना वादा तोड़ देते हैं।"

हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अमेरिका की ओर से विशेष दूत स्टीव विटकॉफ, वरिष्ठ सलाहकार जेरेड कुशनर, उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और विदेश मंत्री मार्को रुबियो ईरान के साथ लगातार संपर्क में हैं। ट्रंप ने जॉर्डन स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकाने पर मिसाइल हमले का जिक्र करते हुए कहा कि यह हमला उस समय हुआ, जब दोनों देशों के बीच बातचीत चल रही थी।

विज्ञापन
07:40 AM, 01-Aug-2026

क्या अमेरिकी सेना के साथ इस्राइल भी करेगा हमले?

रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान के ऊर्जा ढांचे पर हवाई हमले की संभावना पर विचार कर रहे हैं। बताया गया है कि इन हमलों का उद्देश्य तेहरान पर युद्धविराम की शर्तें स्वीकार करने का दबाव बनाना है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अमेरिकी प्रशासन के भीतर ईरान के ऊर्जा प्रतिष्ठानों और बुनियादी ढांचे को निशाना बनाने पर चर्चा चल रही है। हालांकि ट्रंप ने अभी अंतिम फैसला नहीं लिया है।

रिपोर्ट के मुताबिक, यदि यह अभियान शुरू होता है तो इस्राइल भी कई सप्ताह बाद पहली बार सीधे सैन्य कार्रवाई में शामिल हो सकता है। ऐसी स्थिति में ईरान की ओर से इस्राइल पर फिर मिसाइल हमले होने की आशंका जताई गई है। अमेरिकी अधिकारियों का मानना है कि हाल के दिनों में ईरान का रुख पहले की तुलना में अधिक आक्रामक हो गया है।

07:35 AM, 01-Aug-2026

हॉर्मुज में अमेरिका की बड़ी कार्रवाई: 30 जहाजों का रास्ता बदला

अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने दावा किया है कि ईरान की नाकेबंदी के बीच अब तक 30 वाणिज्यिक जहाजों का मार्ग बदला गया, दो जहाजों को निष्क्रिय किया गया और दो अन्य पर चढ़कर जांच की गई, ताकि समुद्री सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। साथ ही, अमेरिका ने मानवीय सहायता ले जा रहे करीब 30 जहाजों को नाकेबंदी के बीच सुरक्षित गुजरने की अनुमति भी दी है।

इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि तेहरान के साथ बातचीत आसान नहीं है और उसे किसी भी कीमत पर परमाणु हथियार हासिल नहीं करने दिए जाएंगे। कैम्प डेविड में कैबिनेट बैठक के दौरान ट्रंप ने कहा, "हम सिर्फ जीत चाहते हैं। ईरान परमाणु हथियार नहीं बना सकता और न ही बनाएगा।" उन्होंने यह भी संकेत दिया कि दोनों देशों के बीच सैन्य तनाव फिलहाल जारी रह सकता है।

ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत जारी है, लेकिन उस पर भरोसा करना मुश्किल होता जा रहा है। उनका कहना था कि अमेरिका को हर परिस्थिति के लिए तैयार रहना चाहिए और सतर्कता बनाए रखनी होगी। हाल ही में अमेरिकी सेना ने ईरान के ठिकानों पर हमले किए थे। इसके जवाब में ईरान ने भी क्षेत्र में तैनात अमेरिकी बलों पर बैलिस्टिक मिसाइलें दागी थीं। इसके बावजूद दोनों देशों के बीच बातचीत जारी रहने की बात सामने आई है।

विज्ञापन
07:03 AM, 01-Aug-2026

ईरान में US की सैन्य कार्रवाई कैसी, नई रिपोर्ट में क्या?

दरअसल, 




06:54 AM, 01-Aug-2026

West Asia Tension LIVE: ईरान ने कुवैत पर किया ड्रोन हमला, कोई हताहत नहीं; गहराता जा रहा संघर्ष

पश्चिम एशिया में बमबारी और ईरान-अमेरिका के बीच लगातार हो रहे सैन्य संघर्ष के कारण हालात बीते पांच महीने से नाजुक हैं। अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि उन्होंने सेना को निर्णायक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। एक्सियोस की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि राष्ट्रपति से आदेश मिलने के बाद सेना अब तक की सबसे आक्रामक कार्रवाई करेगी। इस कार्रवाई के बाद होर्मुज जलडमरूमध्य और आसपास के इलाकों में भी हालात बिगड़ने की आशंका है। दरअसल, अमेरिका के हमलों के जवाब में ईरान अपने पड़ोसी देशों और अमेरिका के सहयोगी खाड़ी देशों में बने सैन्य ठिकानों पर मिसाइल हमले कर नुकसान पहुंचा रहा है। ऐसे में अब ट्रंप के नए आदेश के बाद चिंता बढ़ने की आशंका है।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें