04:56 PM, 07-May-2026
इस्राइल का बड़ा दावा: बेरूत हमले में हिजबुल्ला कमांडर समेत कई शीर्ष आतंकी ढेर
इस्राइल ने दावा किया है कि बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में किए गए हवाई हमले में हिजबुल्ला की रदवान यूनिट के कमांडर अहमद बलूत मारे गए हैं। इस्राइली डिफेंस फोर्सेस (IDF) के अनुसार, इस कार्रवाई में नासेर यूनिट के इंटेलिजेंस प्रमुख मोहम्मद अली बाजी और एयर डिफेंस ऑब्जर्वेशन ऑफिसर हुसैन हसन रोमानि की भी मौत हुई है। वहीं गाजा सिटी में की गई एक अलग स्ट्राइक में हमास नेता खलील अल-हय्या के बेटे अज्जाम अल-हय्या के मारे जाने की भी पुष्टि हुई है, जिससे क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है।