04:38 PM, 28-Jun-2026
बहरीन ने हमले को लेकर ईरान पर लगाया आरोप
बहरीन ने ईरान पर मुहर्रक क्षेत्र की एक रिहायशी इमारत को निशाना बनाने का आरोप लगाया है। बहरीन के गृह मंत्रालय के मुताबिक, हमले में इमारत को नुकसान पहुंचा, लेकिन किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। घटना के बाद देश में अलार्म सायरन सक्रिय कर दिए गए हैं और लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है। वहीं, कुवैत ने भी ईरानी हमलों की निंदा करते हुए इसे अपनी संप्रभुता का उल्लंघन बताया है। इस बीच, ईरान की आईआरजीसी ने क्षेत्र में अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की चेतावनी दी है। अमेरिका और ईरान एक-दूसरे पर युद्धविराम उल्लंघन का आरोप लगा रहे हैं, जिससे क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है।