फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UK New PM Rishi Sunak: ऋषि सुनक प्रधानमंत्री नियुक्त, देश को किया संबोधित, कई मंत्रियों से पद छोड़ने को कहा

Tue, 25 Oct 2022 10:54 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन

खास बातें

ब्रिटेन के नवनिर्वाचित पीएम ऋषि सुनक को सोमवार को ब्रिटेन की सत्तारूढ़ कंजरवेटिव पार्टी का नया नेता चुना गया है। वे ब्रिटेन के पीएम बनने वाले पहले भारतवंशी हैं। शपथ ग्रहण के बाद उन्होंने पीएम के रूप में पहली बार देश को संबोधित भी किया। जानें पल पल के अपडेट... 
विज्ञापन
नवनियुक्त ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:54 PM, 25-Oct-2022

ब्रिटिश मुद्रा और बाजार पर सकारात्मक असर

सुनक के पीएम पद संभालने का ब्रिटिश मुद्रा और बाजार पर सकारात्मक असर देखा गया। डॉलर के मुकाबले ब्रिटिश पाउंड मजबूत हुआ। मुद्रा मंगलवार को 1.18 फीसदी बढ़कर 1.1456 बनाम ग्रीनबैक हो गई। पाउंड इंडेक्स भी 0.17 प्रतिशत बढ़ गया।

09:56 PM, 25-Oct-2022

ब्रेवरमैन की सुनक कैबिनेट में वापसी

भारतीय मूल की सुएला ब्रेवरमैन की सुनक कैबिनेट में वापसी हो गई है। उन्हें यूके की गृह सचिव यानी गृह मंत्री बनाया गया है। पिछले हफ्ते ही उन्होंने लिज ट्रस की कैबिनेट से इस्तीफा दिया था।

09:49 PM, 25-Oct-2022

सुनक पर भारत में सियासत

भारतीय मूल के ऋषि सुनक के ब्रिटेन का प्रधानमंत्री चुने जाने के बाद भारत में कुछ विपक्षी नेताओं ने बहुसंख्यकवाद और विभाजनकारी राजनीति का मुद्दा उठाया है। इस पर भाजपा ने मंगलवार को कड़ा ऐतराज जताया। पार्टी ने विपक्ष को राष्ट्रपति के रूप में एपीजे अब्दुल कलाम और प्रधानमंत्री के रूप में मनमोहन सिंह के कार्यकाल की याद दिलाई।

विज्ञापन
09:13 PM, 25-Oct-2022

उपप्रधानमंत्री और रक्षा सचिव के नाम का एलान

डोमिनिक राब को यूनाइटेड किंगडम का उपप्रधान मंत्री और न्याय सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है। बेन वालेस को यूनाइटेड किंगडम के रक्षा सचिव के रूप में फिर से नियुक्त किया गया है।

08:11 PM, 25-Oct-2022

जेलेंस्की ने कही यह बात

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने ट्वीट कर सुनक को बधाई दी। उन्होंने कहा कि मैं कामना करता हूं कि आप ब्रिटिश समाज और पूरी दुनिया के सामने की सभी चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना करें। मैं यूक्रेन-ब्रिटेन रणनीतिक साझेदारी को एकजुट होकर मजबूत बनाए रखने के लिए तैयार हूं!

विज्ञापन
08:10 PM, 25-Oct-2022

क्रेमलिन ने कही यह बात

क्रेमलिन ने कहा कि सुनक के कार्यकाल के दौरान रूस को ब्रिटेन के साथ संबंधों में सुधार की उम्मीद करने का कोई कारण नहीं दिखता है। प्रवक्ता दमित्री पेसकोव ने सुनक के प्रधानमंत्री बनने पर टिप्पणी करते हुए कहा कि रूस को निकट भविष्य में ब्रिटेन के साथ अधिक रचनात्मक संबंध बनाने के लिए कोई पूर्व शर्त, आधार या आशा नहीं दिखती है।

08:10 PM, 25-Oct-2022

यह एक एक अभूतपूर्व मील का पत्थर: बाइडन

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि आज ही हमें खबर मिली है कि सुनक प्रधानमंत्री बन गए हैं। भारतीय मूल के ऋषि सुनक का ब्रिटेन का प्रधानमंत्री चुना जाना बहुत ही आश्चर्यजनक और एक अभूतपूर्व मील का पत्थर है।

07:50 PM, 25-Oct-2022

सुनक के पीएम बनने से जुड़े कुछ अपडेट्स

  • भारतीय मूल के प्रथम ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने मंगलवार को बतौर प्रधानमंत्री अपने पहले संबोधन के लिए पूर्ववर्ती प्रशासन के ‘लेक्टर्न’ (भाषण मंच) का उपयोग किया। 10 डाउनिंग स्ट्रीट में उनका अपना व्यक्तिगत ‘लेक्टर्न’ अभी डिजाइन नहीं किया जा सका है। इस वजह से उन्हें ऐसा करना पड़ा। सुनक ने अब तक के सबसे लंबे भाषण में से एक था। सुनक ने प्रधानमंत्री के तौर पर पांच मिनट 56 सेकेंड का अपना पहला भाषण दिया। इससे पहले 2019 में प्रधानमंत्री बनने के बाद बोरिस जॉनसन का पहला संबोधन लगभग 11 मिनट 13 सेकेंड का था।
  • ब्रिटेन के प्रथम गैर-श्वेत प्रधानमंत्री बनकर इतिहास रचने वाले भारतीय मूल के ऋषि सुनक को सराहना और आलोचना दोनों का सामना करना पड़ा। कुछ मीडिया संस्थानों ने उनके नेतृत्व को देश के लिए एक नई सुबह बताया, जबकि अन्य ने उनकी जीत की वैधता पर सवाल उठाए।
  • लाई लामा ने मंगलवार को ऋषि सुनक को ब्रिटेन का प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी तथा लोगों की उम्मीदों एवं आकांक्षाओं पर खरा उतरने में सफल होने की कामना की।

07:47 PM, 25-Oct-2022

सुनक ने कई मंत्रियों से पद छोड़ने को कहा

ऋषि सुनक ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद का पदभार संभालने के बाद कई मंत्रियों से पद छोड़ने को कहा। रिपोर्ट्स में इसका दावा किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि ब्रिटिश मंत्री आलोक शर्मा को अपना पद गंवाना पड़ा है। जेरेमी हंट ब्रिटेन के वित्त मंत्री बने रहेंगे। डोमिनिक राब को यूनाइटेड किंगडम का उपप्रधान मंत्री और न्याय सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है। बेन वालेस को यूनाइटेड किंगडम के रक्षा सचिव के रूप में फिर से नियुक्त किया गया है। अब तक चार मंत्रियों को पद छोड़ने के लिए कहा जा चुका है। सूत्रों ने बताया कि इनमें व्यापार सचिव जैकब रीस-मोग, न्याय सचिव ब्रैंडन लुईस, कार्य और पेंशन सचिव क्लो स्मिथ और विकास मंत्री विक्की फोर्ड शामिल हैं।

07:21 PM, 25-Oct-2022

शशि थरूर ने कही यह बात

ऋषि सुनक के ब्रिटिश के प्रधानमंत्री के रूप में नियुक्त होने पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि ब्रिटेन ने अपने नस्लवाद को पछाड़ दिया है, अन्य धार्मिक विश्वासों के लोगों को आत्मसात करने और स्वीकार करने की जबरदस्त इच्छा दिखाई है और इन सभी से ऊपर उन्होंने व्यक्ति की योग्यता को देखा है। हमें जाति, धर्म और वर्ग और भाषा और क्षेत्र के कुछ विचारों से परे देखने के लिए तैयार रहना चाहिए। देश को जो इनाम देना चाहिए वह है योग्यता। उन्होंने कहा कि बीजेपी जैसी पार्टी जिसके पास आज संसद में एक भी मुस्लिम सांसद नहीं है, जो एक चौंकाने वाली स्थिति है जो पहले कभी नहीं थी। क्या बीजेपी के समर्थक किसी अन्य पृष्ठभूमि के पीएम या इस्लामिक या ईसाई धर्म के बीजेपी सीएम की कल्पना कर सकते हैं? मुझे संदेह है। 

06:42 PM, 25-Oct-2022

जयशंकर ने की ब्रिटिश विदेश मंत्री से बात

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने यूके के विदेश सचिव जेम्स क्लीवर्ली से बात की। इस दौरान दोनों के बीच आतंकवाद, द्विपक्षीय संबंधों और यूक्रेन संघर्ष पर चर्चा हुई।
 

 

06:37 PM, 25-Oct-2022

ब्रिटिश उच्चायुक्त ने हिंदी में कही यह बात

भारत में ब्रिटिश उच्चायुक्त एलेक्स एलिस ने हिंदी में कहा कि ब्रिटेन के पहले हिंदू प्रधानमंत्री का चुनाव एक ऐतिहासिक क्षण है। सुनक ने स्पष्ट किया कि अर्थव्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। भारत यूके में एक बड़ा निवेशक है और यूके भारत में एक बड़ा निवेशक है। हम 2030 तक व्यापार को दोगुना करना चाहते हैं। एक मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) ऐसा करने का एक शानदार तरीका है।

06:37 PM, 25-Oct-2022

ब्रिटेन के लिए यह एक बड़ा दिन: भारत में ब्रिटिश उच्चायुक्त

सुनक पर भारत में ब्रिटिश उच्चायुक्त एलेक्स एलिस ने कहा कि ब्रिटेन के लिए यह एक बड़ा दिन है। हमारे पास एक नया पीएम है। वह जवान हैं। उनके दादा-दादी भारत से आए थे, उनके माता-पिता पूर्वी अफ्रीका से आए थे। वह एक हिंदू हैं। यह उस देश की तुलना में एक अलग यूके का संकेत है, जिसमें मैं बड़ा हुआ। उन्होंने कहा कि जब से हमने ईयू छोड़ा है, ब्रिटेन-भारत संबंध बहुत तेजी से गहरे और विकसित हो रहे हैं। 
 

06:00 PM, 25-Oct-2022

सुनक की पत्नी इंफोसिस से 126.61 करोड़ का लाभांश मिला

इस बीच खबर आ रही है कि  सुनक की पत्नी अक्षता मूर्ति को भारत की दूसरी सबसे बड़ी सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी इंफोसिस में अपनी हिस्सेदारी के लिए 2022 में 126.61 करोड़ रुपये का लाभांश मिला। अक्षता को ब्रिटेन से बाहर अपनी आय पर कर स्थिति के चलते विवादों का सामना करना पड़ा था। शेयर बाजारों को उपलब्ध कराई गई सूचना के मुताबिक, इन्फोसिस के सह-संस्थापक नारायण मूर्ति की बेटी अक्षता के पास सितंबर के अंत में इंफोसिस के 3.89 करोड़ या 0.93 प्रतिशत शेयर थे।

04:39 PM, 25-Oct-2022

आने वाली पीढ़ी के लिए बेहतर भविष्य बनाने के लिए करूंगा काम 

ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक ने कहा कि मैं अपनी पार्टी का नेता चुना गया हूं, मैं आपसे वादा करता हूं कि मैं उसी मानवता के साथ काम करूंगा और आपके और आने वाली पीढ़ी के लिए बेहतर भविष्य निर्माण करने पर कार्य करूंगा। मैं अपने देश को न सिर्फ शब्दों से बल्कि गतिविधियों के साथ एकजुट करूंगा। ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक ने अपने पहले संबोधन में कहा किमैं आर्थिक स्थिरता और विश्वास को इस सरकार के एजेंडे के केंद्र में रखूंगा। इसका मतलब होगा कि आने वाले कठिन फैसले। लेकिन आपने मुझे COVID के दौरान लोगों और व्यवसायों की सुरक्षा के लिए सब कुछ करते हुए देखा।  मैं जिस सरकार का नेतृत्व कर रहा हूं, वह अगली पीढ़ी, आपके बच्चों और पोते-पोतियों को कर्ज का भुगतान करने के लिए नहीं छोड़ेगी।  
 

04:37 PM, 25-Oct-2022

ब्रिटेन की जनता का विश्वास कमाउंगा

ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक ने कहा कि हम उन बलिदानों के योग्य भविष्य का निर्माण करेंगे जो इतने लोगों ने किए हैं। कल और उसके बाद का हर दिन आशा से भरा होगा। यह सरकार हर स्तर पर ईमानदारी, व्यावसायिकता और जवाबदेही के बारे में होगी। विश्वास अर्जित किया जाता है और मैं ब्रिटेन की जनता का विश्वास कमाऊंगा। 
 
 

04:36 PM, 25-Oct-2022

सुनक ने किया संबोधित 

10 डाउनिंग स्ट्रीट पर अपने संबोधन में ब्रिटिश पीएम सुनक ने कहा कि भविष्य में हमारे देश का नेतृत्व करने के लिए, अपनी जरूरतों को राजनीति से ऊपर रखने के लिए, मेरी पार्टी की सबसे बेहतरीन परंपराओं का प्रतिनिधित्व करने वाली सरकार तक पहुंचने और बनाने के लिए मैं यहां आपके सामने खड़ा हूं। हम साथ मिलकर अविश्वसनीय चीजें हासिल कर सकते हैं। 
 

04:30 PM, 25-Oct-2022

पीएम के रूप में अपना पहला संबोधन दे रहे सुनक

ब्रिटेन के किंग चार्ल्स III द्वारा ब्रिटिश पीएम नियुक्त किए जाने के बाद ऋषि सुनक 10 डाउनिंग स्ट्रीट पर पहुंचे। यहां वे पीएम के रूप में अपना पहला संबोधन दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि मेरी सरकार ऐसी अर्थव्यवस्था का निर्माण करेगी जो ब्रेक्सिट के अवसरों का अधिकतम लाभ उठाए। 
 

04:27 PM, 25-Oct-2022

10 डाउनिंग स्ट्रीट पर पहुंचे नए पीएम

किंग चार्ल्स-III द्वारा ऋषि सनक को ब्रिटिश का नया प्रधानमंत्री घोषित किए जाने के बाद ऋषि सुनक 10 डाउनिंग स्ट्रीट पर पहुंचे।

04:24 PM, 25-Oct-2022

यूके में भारत की पूर्व उच्चायुक्त रुचि घनश्याम ने दी प्रतिक्रिया

 भारतीय मूल के ऋषि सुनक को ब्रिटेन का पीएम बनने के बाद यूके में भारत की पूर्व उच्चायुक्त रुचि घनश्याम ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि वह न केवल यूके में बल्कि किसी भी P5 देश में भारतीय मूल के पहले PM है। यूके एक प्रमुख शक्ति है और उनके लिए पीएम बनना एक बड़ी उपलब्धि है, जिस पर हमें गर्व हो सकता है, हालांकि हम मानते हैं कि वह यूके के पीएम हैं और अपने देश के हितों के लिए काम करेंगे। उन्होंने कहा कि भारत-ब्रिटेन संबंधों की अनिवार्यता है कि ब्रिटेन में चाहे कोई भी सत्ता में आए, संबंध मजबूत बने रहेंगे क्योंकि इस समय दोनों देश एक वैश्विक दृष्टिकोण साझा करते हैं। जहां तक ऋषि सुनक का सवाल है, उनके शासनकाल में भी मुझे हमारे संबंधों के और मजबूत होने की उम्मीद है।

04:13 PM, 25-Oct-2022

औपचारिक रूप से ब्रिटेन के पीएम बने ऋषि सुनक

ब्रिटेन के नामित पीएम ऋषि सुनक ने लंदन के बकिंघम पैलेस में किंग चार्ल्स III से मुलाकात की। जिसके बाद उन्होंने सुनक से सरकार बना के लिए कहा। भारतीय मूल के ऋषि सुनक ब्रिटेन के किंग चार्ल्स III द्वारा सरकार बनाने के लिए कहे जाने के बाद औपचारिक रूप से ब्रिटिश प्रधान मंत्री बन गए हैं।

 

03:46 PM, 25-Oct-2022

बकिंघम पैलेस पहुंचे सुनक

ब्रिटेन के पहले भारतीय मूल के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक किंग चार्ल्स III से मिलने बकिंघम पैलेस पहुंचे। ऋषि सुनक थोड़ी देर में ही पीएम पद की शपथ लेंगे।
 

03:40 PM, 25-Oct-2022

भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौते को गति मिलने की उम्मीद   

 ऋषि सुनक आज ब्रिटेन के पहले भारतीय मूल के प्रधानमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण करेंगें। ऐसे में एक नई उम्मीद जगी है कि दिवाली की समय सीमा के बाद भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) को जरूरी गति मिलेगी। ब्रिटेन में राजनीतिक उथल-पुथल के बीच ये मसौदा पूरा नहीं हो पाया है। अब सुनक ने भारत के साथ एफटीए के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की है। उन्होंने बीती जुलाई में कहा था कि मैं इस क्षेत्र में और वास्तव में, दुनिया में एक विशाल अर्थव्यवस्था और दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र और एक एफटीए के रूप में एक प्रभावशाली भूमिका निभाने के लिए भारत का समर्थन करता हूं।
 

03:20 PM, 25-Oct-2022

निर्वतमान पीएन ट्रस ने ऋषि सुनक को बधाई दी

 निवर्तमान पीएम लिज़ ट्रस ने अपना इस्तीफा सौंपने से पहले नए पीएम ऋषि सुनक को बधाई दी। उन्होंने कहा कि हम बस एक कम विकास वाला देश नहीं बन सकते। हमें अपनी ब्रेक्सिट स्वतंत्रता का लाभ उठाने की जरूरत है। लोकतंत्र को अपने लोगों के लिए उद्धार करने में सक्षम होना चाहिए। मैं ब्रिटेन में विश्वास करती हूं, मैं ब्रिटिश लोगों में विश्वास करती हूं और मेरा मानना है कि उज्जवल दिन आने वाले हैं। इस दौरान उन्होंने रूस यूक्रेन युद्ध का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि  हमें पुतिन की आक्रामकता के खिलाफ बहादुरी से लड़ने में यूक्रेन का समर्थन करना चाहिए। यूक्रेन को प्रबल होना चाहिए और हमें अपने देश की सुरक्षा को मजबूत करना जारी रखना चाहिए। यही मैं हासिल करने का प्रयास कर रही हूं और मैं चाहती हूं कि ऋषि सनक हमारे देश की भलाई के लिए हर सफलता हासिल करें। 
 

03:14 PM, 25-Oct-2022

UK New PM Rishi Sunak: ऋषि सुनक प्रधानमंत्री नियुक्त, देश को किया संबोधित, कई मंत्रियों से पद छोड़ने को कहा

नवनिर्वाचित पीएम ऋषि सुनक के शपथ लेने से पहले निवर्तमान पीएम लिज ट्रस आज सुबह 10 डाउनिंग स्ट्रीट में अपनी कैबिनेट की अंतिम बैठक की। जिसके बाद यूके की निवर्तमान पीएम लिज ट्रस 10, डाउनिंग स्ट्रीट से बकिंघम पैलेस के लिए रवाना हुई।  

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें