टेक कंपनी अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मशीन निगम (आईबीएम) ने रूस में अपने सभी कारोबार को निलंबित कर दिया है। आईबीएम अमेरिकी बहुराष्ट्रीय प्रौद्योगिकी निगम है।
पोलैंड से गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस पहुंची एक छात्रा ने बताया कि हमने यूक्रेन में रहने के दौरान एक बंकर में शरण ली थी। कुछ मदद यूक्रेन की सेना ने भी की थी। जब स्थिति कुछ ठीक हुई तो हम ल्वीव के रास्ते पोलैंड पहुंचे। हमें बहुत डर लग रहा था क्योंकि वहां बमबारी हो रही थी।