गल और अल्फाबेट इंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सुंदर पिचाई ने कहा है कि सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) कंपनियां यूक्रेन पर रूस के हमले के बारे में विश्वसनीय सूचना उपलब्ध कराने और रूस के दुष्प्रचार को रोकने पर ध्यान दे रही हैं। पिचाई ने युद्ध ग्रस्त देश यूक्रेन के लोगों की मदद करने के लिए पोलैंड के प्रधानमंत्री मैतयुस्ज मोरावेस्की से मुलाकात की।
रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के बीच फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों आज अपने रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात करेंगे।