अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (आईईए) रूस के यूक्रेन पर हमले के कारण बाजार में उथल-पुथल की वजह से अपने आपातकालीन भंडार से और तेल जारी करने पर सहमत हो गई है। पेरिस की एजेंसी ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि मंत्रियों की एक असाधारण बैठक में इस पर सहमति बनी। हालांकि कितना आपातकालीन भंडार जारी किया जाएगा, इसकी जानकारी अगले सप्ताह बताई जाएगी।
खारकीव में रूसी सेना की ओर से जोरदार हमला बोला गया है। खबर के मुताबिक, रूसी सेना गैस पाइपलाइन पर मिसाइल से हमला कर रही है।